Dr Abhishek Child Care

गम्हरिया अंचल के अमीन 10 हजार घूस लेते गिरफ्तार

By admin

Published :

Follow
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

  सोशल संवाद /डेस्क : भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने लगातार मिल रही सूचना के आधार पर छापेमारी कर गम्हरिया अंचल के अमीन राज किशोर भगत को 10 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथों पकड़ लिया है. बुधवार को एसीबी की कार्रवाई से अंचल कार्यालय में हड़कंप मच गया. फिलहाल एसीबी की टीम अंचल अमीन को अपने साथ जमशेदपुर ले गई है. वहां पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया गया है.यह पता नहीं चल सका है कि एसीबी ने अमीन को किसकी शिकायत पर हिरासत में लिया है. संभवतः एसीबी इसको लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस में खुलासा करेगी. बताया जा रहा है कि दिन के करीब 11:00 बजे सादे लिबास में एसीबी की टीम अंचल कार्यालय पहुंची और अंचल अमीन राज किशोर भगत को 10 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथ पकड़ लिया है. वैसे अभी इस मामले में कई और बातों का सामने आना बाकी है.नक्शा देने के लिए मांगी थी रिश्वत

वादी मनोज ने एसीबी की टीम को बताया था कि उन्होंने जमीन की नापी के लिए ऑनलाइन आवेदन दिया था. 20 मई को अमीन राज किशोर द्वारा जमीन का सीमांकन किया गया. इसके बाद भी जमीन का नक्शा उन्हें नहीं दिया जा रहा था. जब वे कार्यालय पहुंचे तो अमीन राजकिशोर ने नक्शे के लिए 15 हजार रुपये की मांग की पर अंत में 10 हजार रुपये में मान गए.।।।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator
Exit mobile version