सोशल संवाद / डेस्क : भोजपुरी रियलिटी शो ‘भोजपुरी बवाल’ इन दिनों अपने कंटेस्टेंट्स के खुलासों और आपसी नोकझोंक को लेकर सुर्खियों में है। शो के एक प्रोमो में दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ आम्रपाली दुबे को लेकर भारती सिंह से बात करते नजर आए। निरहुआ की कही बात आम्रपाली को इतनी बुरी लगी कि वह भावुक हो गईं और रोने लगीं। बाद में भारती सिंह ने उन्हें संभाला।
यह भी पढे : Govinda-Sunita Ahuja: तलाक की खबरों के बीच बड़ा अपडेट, सुनीता आहुजा ने वापस लिया Divorce Case
निरहुआ की बात से नाराज हुईं आम्रपाली
प्रोमो में निरहुआ भारती सिंह के साथ आम्रपाली के नखरों को लेकर चर्चा करते दिखाई देते हैं। उनकी बात आम्रपाली को पसंद नहीं आई और वह भावुक हो गईं। इस प्रोमो के सामने आने के बाद दोनों की दोस्ती में दरार की चर्चा भी तेज हो गई है।
रिश्ते पर पहले भी उठ चुके हैं सवाल
निरहुआ और आम्रपाली की ऑन-स्क्रीन जोड़ी भोजपुरी सिनेमा की चर्चित जोड़ियों में शामिल है। दोनों के रिश्ते को लेकर लंबे समय से सवाल और अफवाहें भी सामने आती रही हैं। हाल ही में ‘भोजपुरी बवाल’ में आम्रपाली से निरहुआ के साथ उनके रिश्ते को लेकर सवाल किया गया था, जिस पर उन्होंने उन्हें अपना को-एक्टर बताया था।
पवन सिंह भी हुए शो में नाराज
‘भोजपुरी बवाल’ के एक अन्य प्रोमो में पवन सिंह भी आम्रपाली की एक टिप्पणी पर नाराज नजर आए। शो में भोजपुरी सितारों की निजी जिंदगी और रिश्तों से जुड़े सवाल लगातार चर्चा का विषय बन रहे हैं।
‘भोजपुरी बवाल’ 2 अगस्त 2026 से JioHotstar पर स्ट्रीम हो रहा है और इसमें आम्रपाली दुबे, निरहुआ, पवन सिंह और काजल राघवानी जैसे भोजपुरी सितारे नजर आ रहे हैं।









