सोशल संवाद/डेस्क : पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट, चंडीगढ़ ने सफाई सेवक के 75 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। यह भर्तियां पंजाब के जिला और सत्र न्यायालयों में होगी। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 जून 2026 है।
यह भी पढे : स्वास्थ्य संस्थानों में बंपर भर्तियां
सफाई सेवक, पद : 75
योग्यता
- हिंदी एवं क्षेत्रीय भाषा का ज्ञान हो। तीन वर्ष का सफाई सेवक (स्वीपर) का अनुभव रखने वालों को वरीयता मिलेगी। नियमों एवं हाईकोर्ट के प्रावधानों के अनुसार देय होगा।
वेतनमान : पंजाब सरकार के लागू
आयु सीमा
न्यूनतम 18 और अधिकतम 35 वर्ष से कम होनी चाहिए।
चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा।
- आवेदन शुल्क : 700 रुपये। पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ केंद्र शासित प्रदेश के क्षेत्रों/राज्यों के अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति / बहुसंख्यक वर्ग, पूर्व सैनिकों और दिव्यांगों के लिए 600 रुपये है।
आवेदन प्रक्रिया
- पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय चंडीगढ़ की वेबसाइट (https://highcourtchd.gov.in) पर जाएं।










