अर्जुन मुंडा की मां शायरा मुंडा का निधन, 91 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस; आज होगा अंतिम संस्कार

By Riya Kumari

Published :

Follow
अर्जुन मुंडा की मां शायरा मुंडा का निधन, 91 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस; आज होगा अंतिम संस्कार

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा की मां शायरा मुंडा का सोमवार तड़के 91 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार चल रही थीं। उनके निधन की खबर से परिवार, रिश्तेदारों और शुभचिंतकों में शोक की लहर है।

यह भी पढे : कदमा में करोड़ों की सरकारी जमीन के कथित फर्जीवाड़े का मामला: पांच साल बाद तत्कालीन ADC और CO के खिलाफ लोकायुक्त में केस दर्ज

अर्जुन मुंडा ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी मां के निधन की जानकारी साझा की। उन्होंने भावुक संदेश में मां के स्नेह, ममता और जीवन में उनके योगदान को याद किया। उन्होंने लिखा कि मां के जाने से उनके सिर से ममता का साया ही नहीं उठा, बल्कि जीवन का सबसे मजबूत सहारा भी छिन गया। मां के रहते हर मुश्किल छोटी और हर दर्द हल्का महसूस होता था।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी लिया था स्वास्थ्य का हाल

शायरा मुंडा लंबे समय से अस्वस्थ थीं। उनके निधन से दो दिन पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी अर्जुन मुंडा से फोन पर बातचीत कर उनकी मां के स्वास्थ्य की जानकारी ली थी।

दोपहर एक बजे आवास से निकलेगी अंतिम यात्रा

अर्जुन मुंडा की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, सोमवार 23 नवंबर को शायरा मुंडा की अंतिम यात्रा दोपहर एक बजे जमशेदपुर के घोड़ाबांधा स्थित उनके आवास से निकलेगी। इसके बाद स्वर्णरेखा बर्निंग घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

शायरा मुंडा के निधन से अर्जुन मुंडा के परिवार में गहरा शोक है। उनके निधन पर शुभचिंतक और परिचित शोक संवेदना व्यक्त कर रहे हैं।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Exit mobile version