Advertisement 2

Asian Games 2026: ओडिशा CM मोहन चरण माझी का बड़ा ऐलान, हॉकी खिलाड़ियों को 11-11 लाख रुपये

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
asian-games-2026-odisha-cm-mohan-charan-majhi-hockey-team-reward
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क: एशियाई खेल 2026 में भारतीय पुरुष हॉकी टीम के शानदार प्रदर्शन के बाद ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने खिलाड़ियों के लिए नकद पुरस्कार की घोषणा की है। मलेशिया को 5-1 से हराकर स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय पुरुष हॉकी टीम के प्रत्येक खिलाड़ी को 11 लाख रुपये दिए जाएंगे। वहीं, टीम के प्रत्येक सहयोगी स्टाफ सदस्य को 5.5 लाख रुपये का नकद पुरस्कार मिलेगा।

यह भी पढ़े : IND vs WI 3rd ODI: भारत को 5 विकेट से हराकर वेस्टइंडीज ने बचाई लाज, शाई होप ने ठोका नाबाद 162 रन

भारत ने शनिवार को मलेशिया को 5-1 से हराकर एशियाई खेलों में दूसरी बार पुरुष हॉकी का स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इस जीत के साथ भारतीय टीम ने 2028 लॉस एंजिलिस ओलंपिक के लिए भी क्वालीफाई कर लिया।

पुरुष और महिला दोनों टीमों ने जीता गोल्ड

एशियाई खेल 2026 भारत की हॉकी के लिए ऐतिहासिक रहे। पुरुष टीम के स्वर्ण पदक से एक दिन पहले भारतीय महिला हॉकी टीम ने भी गोल्ड मेडल जीता था। महिला टीम ने फाइनल में गत चैंपियन चीन को 1-0 से हराकर 44 साल बाद एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक हासिल किया। इस जीत के साथ महिला टीम ने भी 2028 ओलंपिक के लिए अपनी जगह पक्की कर ली। खास बात यह है कि एशियाई खेलों के एक ही संस्करण में पहली बार भारतीय पुरुष और महिला हॉकी टीमों ने स्वर्ण पदक जीता है।

खिलाड़ियों को 11 लाख, सपोर्ट स्टाफ को 5.5 लाख रुपये

ओडिशा मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर दी गई जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने भारतीय पुरुष हॉकी टीम के प्रत्येक खिलाड़ी को 11-11 लाख रुपये और सहयोगी स्टाफ के प्रत्येक सदस्य को 5.5-5.5 लाख रुपये देने की घोषणा की है।

मुख्यमंत्री ने टीम के सभी खिलाड़ियों और स्टाफ को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी और भारतीय हॉकी को गौरवान्वित करने के लिए उनके योगदान की सराहना की।

अमित रोहिदास और शिलानंद लकड़ा से की बात

मोहन चरण माझी ने भारतीय पुरुष हॉकी टीम में शामिल ओडिशा के खिलाड़ियों अमित रोहिदास और शिलानंद लकड़ा से भी बातचीत की। उन्होंने दोनों खिलाड़ियों को उनके प्रदर्शन के लिए बधाई दी और टीम की ऐतिहासिक जीत में उनके योगदान की सराहना की।

भारतीय हॉकी से ओडिशा का पुराना रिश्ता

ओडिशा और भारतीय हॉकी का रिश्ता काफी पुराना है। राज्य सरकार लंबे समय से भारतीय हॉकी टीमों को समर्थन देती रही है।

ओडिशा सरकार 2036 तक भारतीय पुरुष और महिला हॉकी टीमों की आधिकारिक प्रायोजक है। साल 2018 में ओडिशा राष्ट्रीय हॉकी टीमों को प्रायोजित करने वाला देश का पहला राज्य बना था। ओडिशा सरकार का कहना है कि राज्य भारतीय हॉकी को आगे बढ़ाने और खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए अपना समर्थन जारी रखेगा।

2026 एशियाई खेलों में भारत की हॉकी का नया इतिहास

एशियाई खेल 2026 में भारतीय पुरुष और महिला हॉकी टीमों का स्वर्ण पदक जीतना देश के लिए बड़ी उपलब्धि है। दोनों टीमों ने न सिर्फ एशियाई स्तर पर अपना दबदबा मजबूत किया, बल्कि 2028 ओलंपिक का टिकट भी हासिल किया।

अब भारतीय हॉकी प्रशंसकों की नजरें लॉस एंजिलिस ओलंपिक 2028 पर होंगी, जहां दोनों टीमें इस सफलता को आगे बढ़ाने की कोशिश करेंगी।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Social Samvad Creator
Exit mobile version