Advertisement 2

श्रीनाथ कॉलेज ऑफ एजुकेशन में आईबीपीएस द्वारा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया

By admin

Published :

Follow
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क :  आईबीपीएस (इंडियन बर्ड फोटोग्राफी सोसाइटी) द्वारा श्रीनाथ कॉलेज ऑफ एजुकेशन में एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस जागरूकता कार्यक्रम में आईबीपीएस के संस्थापक एवं प्रमुख भारतीय प्रकृतिवादी और  पक्षी फोटोग्राफर श्री ए.के. सहाय ने छात्रों को पक्षियो को बचाने के बारे में जागरूक किया।  विभिन्न प्रकार के पक्षी, उनके आवास और वे खतरे जिनका वे सामना कर रहे हैं। 

उन्होंने पारिस्थितिक संतुलन बनाए रखने और वनस्पति आवरण को बढ़ाने, पेड़ों के बीजों और पौधों को फैलाने के साथ-साथ कीड़ों की आबादी को नियंत्रित करने में पक्षियों की महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में भी बताया। कार्यक्रम में डॉ. राजू कुमार एवं उनकी टीम के सदस्य अभिषेक भारती एवं किशोर कुमार का सहयोग रहा। टीम द्वारा एक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया और विजेताओं को प्रमाण पत्र और पुरस्कार दिए गए। इस अवसर पर श्रीनाथ विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ.एस.एन.सिंह, श्रीनाथ कॉलेज ऑफ एजुकेशन की प्रभारी प्राचार्या श्रीमती रचना रश्मि, सहायक प्राध्यापक एवं बीएड डी.एल.एड के छात्र उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन सहायक प्रोफेसर इको क्लब समन्वयक रेखा कुमारी द्वारा हुआ।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator
Exit mobile version