सोशल संवाद/डेस्क : बैंक ऑफ बड़ौदा (बीओबी) ने मैनेजर, सीनियर मैनेजर के 40 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। नियुक्तियां स्थायी तौर पर की जाएंगी। योग्य अभ्यर्थी वेबसाइट पर जाकर 06 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
यह भी पढे : राजस्थान में 379 भर्तियां होंगी
मैनेजर-क्रेडिट एनालिस्ट, पद : 04
- योग्यता : किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री हो। फाइनांस विशेषज्ञता में स्नातकोत्तर डिग्री या डिप्लोमा होना चाहिए। या सीए/सीएमए/सीएस/सीएफए हो। संबंधित क्षेत्र में तीन वर्ष का कार्यानुभव होना चाहिए।
- वेतन: 64,820 से 93,960 रुपये।
- आयु सीमा: 30 वर्ष से कम हो।
- सीनियर मैनेजर, पद : 36
योग्यता : किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री हो। फाइनांस विशेषज्ञता में स्नातकोत्तर डिग्री या डिप्लोमा होना चाहिए। या सीए/सीएमए/सीएस/सीएफए हो। संबंधित क्षेत्र में छह वर्ष का कार्यानुभव होना चाहिए।
- वेतनः 85,920 से 1,05,280 रुपये।
- आयु सीमा: 35 वर्ष से कम हो।
- चयन प्रक्रिया : ऑनलाइन परीक्षा,
- साइकोमेट्रिक टेस्ट, साक्षात्कार और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।
आवेदन शुल्क : 850 रुपये।
एससी/एसटी वर्ग, महिलाओं, दिव्यांगों और एक्स सर्विसमैन के लिए 175 रुपये देय होगा। शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा।
आधिकारिक वेबसाइट
- https://bankofbaroda.bank.in
- ध्यान दें: इस पृष्ठ के तहत प्रकाशित सूचनाएं विभिन्न स्रोतों से जुटाई जाती हैं। आवेदन करने और शुल्क जमा करने से पहले इसकी पड़ताल कर लें।










