सोशल संवाद / डेस्क : जमशेदपुर के कदमा स्थित फार्म एरिया के श्री रामा पादुका आश्रमम में आज महिलाओं ने श्रद्धा और भक्ति के साथ आदि पूरम उत्सव मनाया। इस मौके पर बड़ी संख्या में महिला श्रद्धालु कार्यक्रम में शामिल हुईं।
यह भी पढ़े :अब सड़क पर पार्किंग भी फ्री नहीं! घर के बाहर कार खड़ी की तो देना होगा ₹25 हजार तक शुल्क
आदि पूरम तमिल महीने आषाढ़ में पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र के दिन मनाया जाता है। उत्सव के दौरान महिलाओं ने श्री दुर्गा, श्री लक्ष्मी और श्री सरस्वती को कांच की चूड़ियों की मालाएं अर्पित कीं।
कार्यक्रम में श्री ललिता सहस्रनाम और देवी-देवताओं से जुड़े विभिन्न श्लोकों का पाठ किया गया। इसके बाद भजन-कीर्तन और महाआरती का आयोजन हुआ। महाआरती के बाद सैकड़ों महिला श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया।
इस धार्मिक आयोजन में गीता नटराजन, चारुमति दंडपाणि, शोभा नटराजन, विशालाक्षी वेंकटचलम, गौरी शिवा सहित रामा पादुका आश्रमम की कई महिला सदस्यों ने हिस्सा लिया।
पूरे कार्यक्रम के दौरान आश्रम परिसर भक्तिमय माहौल से सराबोर रहा और महिलाओं ने देवी शक्तियों की आराधना कर सुख-समृद्धि की कामना की।









