MS Dhoni Retirement: IPL से धोनी का संन्यास, IPL 2027 में CSK के मेंटर बनेंगे माही

By Riya Kumari

Published :

Follow
MS Dhoni Retirement: IPL से धोनी का संन्यास, IPL 2027 में CSK के मेंटर बनेंगे माही

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : भारतीय क्रिकेट के सबसे लोकप्रिय खिलाड़ियों में शामिल महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) के फैंस के लिए बड़ी खबर है। आईपीएल में करीब 19 साल तक अपने खेल और कप्तानी से दर्शकों का दिल जीतने वाले माही का बतौर खिलाड़ी सफर अब खत्म हो गया है। चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने 17 नवंबर 2026 को आधिकारिक ऐलान किया कि धोनी IPL 2027 में टीम के मेंटर की भूमिका निभाएंगे।

यह भी पढे : Virat Kohli Test Retirement: कपिल देव बोले- 10 साल बाद पछताएंगे विराट, बताया सबसे बड़ी गलती

इस घोषणा के साथ ही साफ हो गया है कि अब धोनी आईपीएल में खिलाड़ी के तौर पर मैदान पर नजर नहीं आएंगे। हालांकि, उनका चेन्नई सुपर किंग्स से जुड़ाव बरकरार रहेगा।

अब खिलाड़ी नहीं, मेंटर की भूमिका में दिखेंगे माही

चेन्नई सुपर किंग्स ने सोशल मीडिया पर धोनी की नई भूमिका की जानकारी साझा की। फ्रेंचाइजी ने कहा कि धोनी शुरुआत से ही टीम की पहचान का अहम हिस्सा रहे हैं। अब वह अगली पीढ़ी के खिलाड़ियों को मार्गदर्शन देंगे।

CSK के मालिक एन. श्रीनिवासन ने भी धोनी के साथ करीब दो दशक पुराने रिश्ते को याद किया। उन्होंने कहा कि धोनी हमेशा टीम की पहचान रहेंगे और चेन्नई उनका घर बना रहेगा।

पांच बार CSK को बनाया IPL चैंपियन

महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने पांच बार IPL का खिताब अपने नाम किया। धोनी ने 2010, 2011, 2018, 2021 और 2023 में टीम को चैंपियन बनाया।

उनकी कप्तानी में CSK ने दो बार चैंपियंस लीग T20 का खिताब भी जीता। मैदान पर शांत स्वभाव, मुश्किल परिस्थितियों में फैसले लेने की क्षमता और आखिरी ओवरों में मैच खत्म करने के अंदाज ने उन्हें क्रिकेट के दिग्गज खिलाड़ियों में शामिल किया।

IPL 2026 में चोट के कारण नहीं खेले थे धोनी

धोनी ने 2008 में IPL के पहले सीजन से अपने सफर की शुरुआत की थी। वह शुरुआत से ही चेन्नई सुपर किंग्स के सबसे अहम खिलाड़ियों में रहे। हालांकि, 2026 के पूरे सीजन में पिंडली की चोट के कारण वह मैदान पर नहीं उतर सके।

अब 2027 से वह ड्रेसिंग रूम और टीम के रणनीतिक फैसलों में मेंटर के रूप में अपनी भूमिका निभाएंगे।

CSK के लिए धोनी का शानदार रिकॉर्ड

धोनी का आईपीएल करियर आंकड़ों के लिहाज से भी बेहद खास रहा है।

रिकॉर्डआंकड़े
IPL की शुरुआत2008
IPL खिताब (कप्तान के रूप में)5
CSK के लिए मैच272
CSK के लिए रन5,314
चैंपियंस लीग T20 खिताब2

फैंस के लिए भावुक पल, अब मैदान पर नहीं दिखेगा हेलीकॉप्टर शॉट

धोनी के संन्यास की खबर से उनके करोड़ों प्रशंसक भावुक हैं। माही का हेलीकॉप्टर शॉट, आखिरी ओवरों में मैच जिताने का अंदाज और विकेट के पीछे उनकी फुर्ती लंबे समय तक याद की जाएगी।

हालांकि, फैंस के लिए राहत की बात यह है कि धोनी पूरी तरह CSK से अलग नहीं हो रहे हैं। अब वह मेंटर बनकर युवा खिलाड़ियों को तैयार करेंगे और टीम की रणनीति में अहम भूमिका निभाएंगे।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version