---Advertisement---

महाराष्ट्र नगर निकाय चुनाव में भाजपा की बड़ी जीत, इंडिया गठबंधन पर उठे सवाल

By Aditi Pandey

Published :

Follow
महाराष्ट्र

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क: महाराष्ट्र नगर निकाय चुनावों में भाजपा की शानदार जीत के बाद पार्टी की पहली आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने आई है। नई दिल्ली में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाजपा नेता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि महाराष्ट्र की जनता ने नकारात्मक राजनीति करने वालों को साफ संदेश दे दिया है। उन्होंने दावा किया कि यह जीत जनता के भरोसे और समर्थन का परिणाम है।

यह भी पढ़ें: Jharkhand पुलिस होगी और हाईटेक, हजारीबाग व दुमका में नए आधुनिक भवनों को मंजूरी

सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि नगर निगम चुनावों में महायुति को मिली सफलता यह दिखाती है कि लोग विकास और स्थिर राजनीति के साथ खड़े हैं। उन्होंने इंडिया गठबंधन पर सवाल उठाते हुए कहा कि केरल, दिल्ली और महाराष्ट्र में लगातार झटकों के बाद अब उसके अस्तित्व पर ही प्रश्नचिह्न लग गया है।

उन्होंने यह भी कहा कि इन चुनावों में युवा मतदाताओं यानी Gen-Z ने बड़ी संख्या में भाजपा का समर्थन किया। यह समर्थन पार्टी की नीतियों और विकास के एजेंडे में युवाओं के भरोसे को दर्शाता है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version