टाटा स्टील में बोनस समझौता अगस्त में, वार्ता का भेजा प्रस्ताव

By Riya Kumari

Published :

Follow
टाटा स्टील में बोनस समझौता अगस्त में, वार्ता का भेजा प्रस्ताव

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर : टाटा स्टील (ट्यूब डिविजन समेत) के कर्मचारियों का बोनस समझौता अगस्त में होगा. टाटा वर्कर्स यूनियन की ओर से प्रबंधन को प्रस्ताव भेजा गया है. उम्मीद है जल्द वार्ता शुरू होगी. पिछले साल 28 अगस्त 2025 को बोनस समझौता हुआ था. सितंबर में राशि मिली थी. इस बार उम्मीद है कि कर्मचारियों को पहले से ज्यादा बोनस राशि मिलेगी.

यह भी पढे : IMD का ताज़ा मौसम अलर्ट: कई राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी

इसकी वजह है कि इस बार वेज रिवीजन हुआ है. वेज के आधार पर ही बोनस की राशि मिलती है. हालांकि, पहले फीसदी के आधार पर बोनस की राशि तय होती थी, लेकिन अभी एकमुश्त राशि पर बोनस तय होता है. करीब 11 हजार कर्मचारियों को बोनस का लाभ मिलेगा.

बोर्ड की आमसभा के बाद यूनियन की ओर से बोनस को लेकर प्रस्ताव भेजा जाता है. यह प्रक्रिया पूरी कर ली गयी है. हम लोगों ने वार्ता का न्योता दे दिया है, वार्ता जल्द शुरू होगी. बेहतर और समय पर बोनस हो, इसकी पूरी कोशिश होगी.

  • संजीव चौधरी टुन्नु, अध्यक्ष, टाटा वर्कर्स यूनियन
  • पिछली बार मिला था 152.44 करोड़ रुपये बोनस

ट्यूब्स डिवीजन समेत टाटा स्टील जमशेदपुर के 11,446 कर्मचारियों को पिछली बार कुल 152.44 करोड़ था. कर्मचारियों को अधिकतम 1,10,547 रुपये का बोनस मिला

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Exit mobile version