कोल्हान के 60 हजार एलपीजी ग्राहकों की बुकिंग पर लगी रोक

By Riya Kumari

Published :

Follow
कोल्हान के 60 हजार एलपीजी ग्राहकों की बुकिंग पर लगी रोक

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर : राज्य भर में करीब 7 लाख एलपीजी गैस कनेक्शन वाले ग्राहकों की बुकिंग पर रोक लगा दी गई है। इनलोगों ने ई केवाईसी नहीं कराई है, जिसके कारण यह कदम उठाया गया है। ई केवाईसी के बाद ही इन ग्राहकों के सिलेंडर की बुकिंग फिर से हो सकेगी। इनमें 60 हजार ग्राहक कोल्हान के हैं।

यह भी पढे : झारखंड में 2027 के लिए 23 दिन रहेंगे राजपत्रित अवकाश

राज्य में करीब 75 लाख एलपीजी गैस सिलेंडर कनेक्शन हैं। इनमें से ई केवाईसी नहीं कराने वाले वैसे 7 लाख ग्राहकों के कनेक्शन को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है और बुकिंग पर रोक लगा दी गई है, जिन्होंने ई केवाईसी नहीं कराई है। ई केवाईसी के लिए कई बार तिथियां बढ़ाई जा चुकी थीं।

अंततः इन कनेक्शन को बंद करने का निर्देश राष्ट्रीय स्तर पर मंत्रालय द्वारा दिया गया। इसके बाद कनेक्शन बंद कर दिए गए। सबसे अधिक पेंडिंग ई केवाईसी इंडेन गैस कंपनी की है और इसमें करीब साढ़े तीन लाख से अधिक ग्राहकों के कनेक्शन को ब्लॉक किया गया है।

तीनों कंपनियों का मिला दिया जाए तो सिर्फ पूर्वी सिंहभूम के 32 हजार और कोल्हान से कुल करीब 70 हजार ग्राहकों की ई केवाईसी नहीं हुई है। बताया गया कि इसमें कई ऐसे लोग हैं, जिनके परिवार में एक से अधिक कनेक्शन हैं और इसका एजेंसी को पता चल जाएगा, इसलिए भी वे ई केवाईसी नहीं कराने आ रहे थे। इसकी वजह से वे परेशानी में फंस गए।

छोटा सिलेंडर पड़ेगा ग्राहकों के लिए महंगा

आम ग्राहकों को 14 किलो वाले सिलेंडर की कीमत करीब 983 रुपये देनी पड़ती है और यह प्रति किलो करीब 69 रुपये पड़ता है, जबकि 5 किलो वाले सिलेंडर के लिए उन्हें 826 रुपये भुगतान करना पड़ता है, जो करीब 165 रुपये प्रति किलो पड़ता है। वहीं, 10 किलो वाले सिलेंडर के लिए 1677 रुपये देने पड़ते हैं, जो करीब 168 रुपये प्रति किलो की दर से पड़ता है।

5 या 10 किलो वाला सिलेंडर का ही विकल्प

गैस कंपनी के अधिकारियों ने बताया कि जिन लोगों के गैस कनेक्शन को ब्लॉक कर दिया गया है, वे 14 किलो वाले सिलेंडर की बुकिंग तो नहीं कर सकते हैं, लेकिन 5 और 10 किलो वाले सिलेंडर एजेंसी में अपनी औपचारिकता पूरी कर बाजार दर पर खरीद सकते हैं, ताकि उन्हें खाना बनाने में परेशानी न हो। अधिकारियों का कहना है कि आवश्यक कागजात के साथ अपनी एजेंसी में जाकर ग्राहक ई केवाईसी करवाकर कनेक्शन को फिर से शुरू कर सकते हैं और सिलेंडर की बुकिंग कर सकते हैं।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version