भाई राजेंद्र का निधन समाजवादी विचारधारा को क्षति: सुधीर कुमार पप्पू

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
भाई राजेंद्र का निधन समाजवादी विचारधारा को क्षति

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर : समाजवादी चिंतक एवं अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू ने समाजवादी राजेंद्र सिंह की मौत पर गहरा दुख प्रकट किया है और उन्होंने कहा कि उनके असमय निधन से समाजवादी विचारधारा को भारी क्षति पहुंची है।

यह भी पढ़े : भाजपा गोलमुरी मंडल ने कैलाशनगर एवं गोलमुरी बाजार में चलाया सदस्यता अभियान, सैकड़ों लोगों ने स्वेक्षा से ली भाजपा की प्राथमिक सदस्यता

Sunrise Enclave

अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू के अनुसार राजेंद्र सिंह हमेशा अपनी जुझारू प्रकृति के कारण एक विशिष्ट पहचान बनाए हुए थे। वे प्रगतिशील विचार के थे और हमेशा वंचित समाज के अधिकार हितों की रक्षा के लिए संघर्ष करते रहे। समाजवादी सोच वाली पार्टियों के साथ मजबूती से डटे रहे और राष्ट्रीय जनता दल के टिकट पर उन्होंने चुनाव भी लड़ा। उन्होंने आपातकाल का विरोध भी किया और लोकतांत्रिक अधिकारों के लिए संघर्षरत रहे।

आज उनकी मेहनत का परिणाम है कि गोविंदपुर हॉल्ट बड़ा आकार ले चुका है। वहां कई ट्रेनों का स्टॉपेज करने के लिए निस्वार्थ भाव से रांची पटना और दिल्ली एक करते रहे।

सुधीर कुमार पप्पू के अनुसार पैतृक गांव बक्सर में उनका देहांत हुआ और वही अंतिम संस्कार कर दिया गया।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट