Advertisement 2

गढ़वा में 20 फीट गहरी खाई में गिरी बस, 50 यात्री घायल की दर्जन भर की हालत गंभीर

By admin

Published :

Follow
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : झारखंड के गढ़वा में यात्रियों से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में दर्जन भर लोग घायल हैं। मझिगांव से गढ़वा जा रही सिंगरा नाम की बस कांडी थानाक्षेत्र अंतर्गत घोड़दाग मोड़ के पास 20 फीट गहरी खाई में जा गिरी। बस बस में सवार मजगामा गांव निवासी तेतरी देवी ने बताया कि वह बस की पिछली सीट पर बैठी थी। चालक ने शराब पी रखी थी और काफी तेज गति से बस चला रहा था।

यात्रियों ने कई बार उससे धीमे ड्राइव करने को कहा लेकिन उसने सलाह को अनसुना कर दिया और आखिरकार बस दुर्घटना का शिकार हो गई। हादसा कितना भीषण था, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि बस के चारों पहिए ऊपर थे। बस पलटने के बाद चालक मौके से फरार हो गया।

यात्रियों ने बताया कि बस पलटते ही वहां चीख-पुकार मच गई। राहगीरों और स्थानीय ग्रामीणों ने वाहन का शीशा तोड़कर यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। घटना की सूचना मिलते ही कांडी थाना प्रभारी योगेंद्र कुमार दलबल के साथ घटनास्थल पहुंचे और घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए एंबुलेंस और पुलिस वाहन से मझिगांव रेफरल अस्पताल पहुंचा। दुर्घटना में कम से कम 50 यात्री घायल हुए हैं जिनमें से 15 की हालत गंभीर है।

घायलों में श्रीनगर बेबी देवी, दारीदह नागेंद्र सिंह, हरिगावां लालमणि देवी, कांडी रवि कुमार, सड़की नीरज कुमार, घटहुआँ पूनम देवी, चटनियां झुरवा जरही मुखलाल साह, पोलडी प्राची सिंह, मयंक सिंह, आराध्य सिंह, सड़की श्यामदेव , गढ़वा शांति देवी, तेनार अनिता देवी, दुमरसोत सरस्वती देवी, सहिजना गढ़वा शुभम पाल सहित अन्य का भी नाम शामिल है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Social Samvad Creator
Exit mobile version