Responsive Full Width Slider

CBSE Workshop: मधुसूदन पब्लिक स्कूल में ‘कंप्यूटेशनल थिंकिंग और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस’ पर जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित

By Riya Kumari

Published :

Follow
CBSE Workshop: मधुसूदन पब्लिक स्कूल में 'कंप्यूटेशनल थिंकिंग और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस' पर जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / चक्रधरपुर: पश्चिम सिंहभूम के आसनतलिया स्थित मधुसूदन पब्लिक स्कूल (MPS) के सभागार में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के तत्वावधान में जिला स्तरीय “कंप्यूटेशनल थिंकिंग एंड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (CT&AI DLD)” कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यशाला सीबीएसई पटना उत्कृष्टता केंद्र (Centre of Excellence-COE) के मार्गदर्शन में आयोजित हुई, जिसका उद्देश्य शिक्षकों को आधुनिक तकनीक और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में दक्ष बनाना था।

यह भी पढ़े : एसआईआर : मतदान केंद्रों पर 26-27 को कैंप

कार्यशाला का शुभारंभ विद्यालय के प्राचार्य के. नागराजू, एमएसएम के प्राचार्य प्रशांत कुमार तिवारी, उप प्राचार्य बसंत कुमार महतो, उप प्राचार्या आरती कोड़वार तथा एसटीएनसी दिनेश कुमार चक्रवर्ती ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद विद्यालय की संगीत शिक्षिका संगीता बनर्जी ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर कार्यक्रम की गरिमामयी शुरुआत की।

उप प्राचार्या आरती कोड़वार ने सभी अतिथियों एवं संसाधन व्यक्तियों (रिसोर्स पर्सन) का स्वागत करते हुए कहा कि नई शिक्षा नीति के अनुरूप शिक्षकों को नवीन तकनीकों से जोड़ना समय की आवश्यकता है।

विद्यालय के प्राचार्य के. नागराजू ने अपने संबोधन में कहा कि इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य शिक्षकों में कंप्यूटेशनल थिंकिंग और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की बुनियादी समझ विकसित करना तथा उन्हें आधुनिक शिक्षण पद्धतियों के अनुरूप तैयार करना है। उन्होंने कहा कि भविष्य की शिक्षा में एआई और डिजिटल कौशल की महत्वपूर्ण भूमिका होगी।

कार्यशाला के दौरान आठ अनुभवी रिसोर्स पर्सन अमर कुमार (पीजीटी भौतिकी), अभिषेक झा (पीजीटी भौतिकी), तनुजा नायक (पीजीटी अंग्रेजी), प्रीति बालमुचू (पीजीटी जीव विज्ञान), कौस्तव चट्टर्जी (पीजीटी अंग्रेजी), के. एल. नारायण (टीजीटी भौतिकी), अजय कुमार सिंह (टीजीटी गणित) तथा सायका निगार (विज्ञान शिक्षिका) ने CT&AI DLD से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत प्रस्तुति दी। उन्होंने प्रतिभागियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के शैक्षणिक उपयोग, कंप्यूटेशनल थिंकिंग की अवधारणा और कक्षा शिक्षण में इसके प्रभावी उपयोग की जानकारी दी।

इस जिला स्तरीय कार्यशाला में कुल 40 शिक्षकों ने भाग लेकर प्रशिक्षण प्राप्त किया। कार्यक्रम का मूल्यांकन प्राचार्य प्रशांत कुमार तिवारी, उप प्राचार्य बसंत कुमार महतो तथा वरिष्ठ शिक्षक महादेव हानरा ने किया।कार्यक्रम का समापन एसटीएनसी दिनेश कुमार चक्रवर्ती के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ, जबकि मंच संचालन विद्यालय की शिक्षिका एम. सुनीता ने किया।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट