Dr Abhishek Child Care

रांची-पटना वंदेभारत ट्रेन का बदला रूट…इस मार्ग से होकर चलेगी

By admin

Published :

Follow
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : रेलवे प्रशासन ने बुधवार को सूचना जारी कर कहा कि ट्रेन संख्या 22349-22350, पटना-रांची-पटना वंदेभारत एक्सप्रेस अगले आदेश तक अपने निर्धारित मार्ग टाटीसिलवे-सांकी-बड़काकाना रूट पर नहीं चलेगी। परिवर्तित मार्ग टाटीसिलवे-मुरी होकर बड़काकाना से चलायी जाएगी। 27 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना किया था।

रांची-पटना वंदेभारत ट्रेन का ट्रायल 12 जून को हुआ था। उसी समय इसके रूट पर लैंड स्लाइडिंग का खतरा बता दिया गया था। क्योंकि टाटीसिलवे-सांकी-बरकाकाना के जिस रूट पर वंदेभारत चल रही है, वह सुरंग, पत्थर और जंगल का क्षेत्र है। रूट काफी घुमावदार भी है। डेढ़ माह पहले बरसात के दिनों में होने वाली आंशका आखिरकार मंगलवार को सच हो गई। पहाड़ों से बड़े पत्थर ट्रैक पर गिरे। ईसीआर के सीपीआरओ विरेंद्र कुमार ने बताया कि सांकी-बड़काकाना के बीच हुई लैंड स्लाइडिंग का मलबा बुधवार सुबह में ही हटा दिया गया।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Social Samvad Creator
Exit mobile version