सोशल संवाद/बड़बिल (रिपोर्ट-संजय सिन्हा): बलागोडा ग्राम पंचायत क्षेत्र के बोलानी टाउनशिप स्थित मुख्य बाजार में ‘स्वच्छता ही सेवा’ कार्यक्रम के तहत स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व बलागोडा ग्राम पंचायत की सरपंच गोरी खुटिया ने किया।
यह भी पढे : महाराष्ट्र की तर्ज पर पूरे देश में पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करे सरकार
इस दौरान दर्जनों लोगों ने हाथों में झाड़ू लेकर पूरे बाजार क्षेत्र की साफ-सफाई की और लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। अभियान के दौरान बाजार क्षेत्र में जमा कचरे को हटाया गया और आसपास के इलाके की सफाई की गई।
इस अवसर पर जोड़ा प्रखंड उपाध्यक्ष मालती खटुआ सहित अन्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के माध्यम से लोगों से अपने आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ रखने और कचरा निर्धारित स्थान पर डालने की अपील की गई।










