Coal India Promotion: 188 अधिकारियों का महाप्रबंधक पद पर प्रमोशन, BCCL के 12 अफसर शामिल

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
Coal India Promotion

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : कोल इंडिया ने महाप्रबंधक (General Manager) पद पर प्रमोशन पाने वाले 188 अधिकारियों की सूची जारी कर दी है। मंगलवार को जारी इस सूची में भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (BCCL) के 12 अधिकारियों के नाम शामिल हैं। प्रमोशन के साथ ही एक अधिकारी का तबादला ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (ECL) किया गया है।

यह भी पढ़े : साथ रहने की इच्छा जताकर थाने पहुंचीं 40 वर्षीय महिला और 25 वर्षीय युवती, परिवार ने किया समझाने का प्रयास

BCCL के 12 अधिकारियों को मिला प्रमोशन

महाप्रबंधक पद पर प्रमोशन पाने वाले BCCL अधिकारियों में विभिन्न विभागों के अफसर शामिल हैं। सूची में मानव संसाधन (HR) विभाग से सुरेंद्र भूषण और डॉ. के. शरत सिन्हा के नाम हैं। वहीं माइनिंग विभाग से तापस कर्मकार, सुनील कुमार पांजा, काजल सरकार, टी. सिंह चौहान, प्रवीण कुमार, मनीकांत पांडेय, एके बेहरा, दीपक कुमार सिंह और बीके पंथ को प्रमोशन मिला है।

टी. सिंह चौहान का ECL तबादला

प्रमोशन सूची में शामिल टी. सिंह चौहान का तबादला ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (ECL) किया गया है। बाकी अधिकारियों को उनके संबंधित विभागों में प्रमोशन का लाभ मिलेगा।

माइनिंग विभाग के सबसे ज्यादा अधिकारियों को प्रमोशन

कोल इंडिया की ओर से जारी प्रमोशन सूची में सबसे अधिक लाभ माइनिंग विभाग के अधिकारियों को मिला है। कुल 188 अधिकारियों में 130 माइनिंग, 14 HR, 15 E&M और 16 वित्त विभाग के अधिकारी शामिल हैं। इसके अलावा मेडिकल और विधि विभाग से दो-दो अधिकारियों को प्रमोशन मिला है। सिस्टम, सामग्री (Materials) और IE विभाग से एक-एक अधिकारी को महाप्रबंधक पद पर पदोन्नति दी गई है। वहीं E&T और पर्यावरण विभाग के तीन-तीन अधिकारियों को भी प्रमोशन का लाभ मिला है।

प्रमोशन के साथ मिलेगा वित्तीय लाभ

महाप्रबंधक पद पर प्रमोशन मिलने के साथ अधिकारियों को कंपनी के नियमों के अनुसार वित्तीय लाभ भी मिलेगा। इस प्रमोशन को अधिकारियों के करियर में महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। कोल इंडिया की इस पदोन्नति सूची में अलग-अलग विभागों के अधिकारियों को शामिल किया गया है, जिससे कंपनी के विभिन्न स्तरों पर प्रशासनिक और तकनीकी जिम्मेदारियों में बदलाव देखने को मिल सकता है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version