---Advertisement---

कोल इंडिया में 276 पदों पर मौके

By Riya Kumari

Published :

Follow
कोल इंडिया में 276 पदों पर मौके

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : कोल इंडिया लिमिटेड ने मैनेजमेंट ट्रेनी के 276 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। ये नियुक्तियां माइनिंग ब्रांच में की जाएंगी। इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 07 जून 2026 निर्धारित की गई है।

यह भी पढे : एम्स, गोरखपुर में 25 पदों पर डाक से आवेदन भेजें

योग्यता

  • मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से न्यूनतम 60% अंकों के साथ माइनिंग इंजीनियरिंग में बीई/बीटेक की डिग्री हो।
  • माइनिंग इंजीनियरिंग में ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (गेट)-2025 का वैध स्कोर कार्ड हो।
  • शैक्षिक योग्यता में एससी / एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों को पांच प्रतिशत की छूट दी जाएगी।

वेतन: 60,000 से 1,80,000 रुपये।

आयु सीमा: अधिकतम 30 वर्ष से कम

हो। आयु सीमा की गणना 30 अप्रैल 2026 को आधार मानकर की जाएगी।

अधिकतम आयु में एससी / एसटी वर्ग को पांच, ओबीसी वर्ग को तीन वर्ष और दिव्यांगों को 10 वर्ष की छूट होगी। चयन प्रक्रिया

ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (गेट)-2025 में प्राप्त अंकों की मेरिट सूची के आधार पर चयन किया जाएगा। आवेदन प्रक्रिया

कोल इंडिया की वेबसाइट (https://www.coalindia.in/) पर लॉगइन करें।

होमपेज पर Career With CIL पर क्लिक करें। अगले पेज पर Jobs at

Coal India पर क्लिक करें।

खुलने वाले पेज पर भर्ती से संबंधित कई नोटिफिकेशन दिखाई देंगे। इनमें से Recruitment of Management Trainees on the basis of GATE-2025 Score

नोटिफिकेशन पर क्लिक करें।

अगले पेज पर Detailed Advertisement No 01/2026 for Recruitment of Management Trainees based on GATE-2025 Score पर क्लिक करें।

नए पेज पर नोटिफिकेशन की पीडीएफ फाइल खुल जाएगी। इस नोटिफिकशन को अच्छी तरह से पढ़ लें और अपनी योग्यता जांच लें।

अब पिछले पेज पर आएं और Link for application portal for Recruitment of Management Trainees based on GATE 2025 Scores. पर क्लिक करें।

नए पेज पर To Register पर करें। इसके बाद आगे की आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।

आवेदन शुल्क
1180 रुपये। एससी / एसटी वर्ग के लिए कोई शुल्क देय नहीं है।
शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड / नेट बैंकिंग या यूपीआई के जरिए ऑनलाइन करना होगा।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version