सोशल संवाद/डेस्क : पश्चिमी सिंहभूम जिले में बिरसा मुंडा इंडोर स्टेडियम-चाईबासा में मधुसूदन विद्यालय, आसनतलिया-चक्रधरपुर एवं डॉ.सी.ए.मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा प्रायोजित सातवीं अविरल मेमोरियल अंतर विद्यालय जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप-2026 का फाइनल मुकाबला एवं समापन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पश्चिमी सिंहभूम के उपायुक्त मनीष कुमार मुख्य अतिथि तथा पुलिस अधीक्षक सह पश्चिमी सिंहभूम जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के अध्यक्ष अमित रेणु विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इनके अतिरिक्त जिला खेल पदाधिकारी मरकस हेम्ब्रोम एवं मधुसूदन विद्यालय-आसनतलिया, चक्रधरपुर के निदेशक बलराज कुमार हिन्दवार की गरिमामयी उपस्थिति रही।
यह भी पढ़े: मधुसूदन पब्लिक स्कूल में इन-हाउस ट्रेनिंग, 71 प्रतिभागियों ने लिया प्रशिक्षण
समापन समारोह को संबोधित करते हुए उपायुक्त मनीष कुमार ने सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा में सुधार करने, क्षमता प्रदर्शित करने और आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करती हैं। प्रतियोगिता में किसी खिलाड़ी को जीत मिलती है तो किसी को हार, लेकिन सभी खिलाड़ियों को सीखने और अपने प्रदर्शन को बेहतर बनाने का समान अवसर मिलता है। उन्होंने कहा कि विजेता खिलाड़ियों को प्राप्त ट्रॉफी उनकी मेहनत, लगन और निरंतर अभ्यास का परिणाम है।
उपायुक्त ने अभिभावकों से अपने बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद के लिए भी प्रेरित करने की अपील की। उन्होंने कहा कि बैडमिंटन जैसे खेल एकाग्रता, अनुशासन और मानसिक सक्रियता विकसित करने में सहायक होते हैं। प्रतिदिन एक से डेढ़ घंटे का नियमित अभ्यास बच्चों को खेल और शिक्षा, दोनों क्षेत्रों में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित कर सकता है। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल भावना बनाए रखने, नियमों का पालन करने और खेल की गरिमा का सम्मान करने की सलाह दी। साथ ही उन्होंने अभ्यास एवं मैच के बाद स्ट्रेचिंग करने पर जोर देते हुए कहा कि इससे चोट लगने की आशंका कम करने में मदद मिलती है। उन्होंने बैडमिंटन कोर्ट की तुलना मंदिर से करते हुए खिलाड़ियों से आग्रह किया कि वे कोर्ट को पवित्र स्थल की तरह सम्मान दें और खेल के प्रति समर्पण एवं अनुशासन बनाए रखें।
उपायुक्त ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए पश्चिमी सिंहभूम जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं पुलिस अधीक्षक श्री अमित रेणु, एसोसिएशन के सचिव श्री अशोक जोशी तथा प्रतियोगिता के प्रायोजक मधुसूदन विद्यालय के निदेशक श्री बलराज कुमार हिन्दवार सहित आयोजन से जुड़े सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।
◆ खेल बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास में सहायक- पुलिस अधीक्षक
पुलिस अधीक्षक श्री अमित रेणु ने अपने संबोधन में सभी विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि खेलकूद बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। नियमित खेल गतिविधियां बच्चों को मोबाइल और लैपटॉप के अत्यधिक उपयोग से दूर रखने के साथ-साथ उनमें अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना विकसित करने में सहायक होती हैं। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों को खेलों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करने की अपील की।
◆ विभिन्न आयु वर्गों के फाइनल मुकाबलों के परिणाम
प्रतियोगिता में बालक एवं बालिका वर्ग के अंडर-11, अंडर-13, अंडर-15 और अंडर-17 वर्गों में एकल एवं युगल मुकाबले आयोजित किए गए। विभिन्न वर्गों के परिणाम इस प्रकार रहे:
- अंडर-11 बालक एकल
- विजेता: अभिजीत पिंगुवा, मधुसूदन विद्यालय, चक्रधरपुर।
- उपविजेता: भावेश नायक, जिला स्कूल, चाईबासा।
- अंडर-13 बालक एकल
- विजेता: अमरदीप पूर्ति, मधुसूदन विद्यालय, चक्रधरपुर।
- उपविजेता: शुभम हेंब्रम, संत विवेका, चाईबासा।
- अंडर-15 बालक एकल
- विजेता: अमन देवगम, डीपीएस, चाईबासा।
- उपविजेता: साहिल नायक, मधुसूदन विद्यालय, चक्रधरपुर।
- अंडर-17 बालक एकल
- विजेता: अमन देवगम, डीपीएस, चाईबासा।
- उपविजेता: आदित्य बारी, संत जेवियर्स स्कूल, चाईबासा।
- अंडर-11 बालक युगल
- विजेता: अभिजीत पिंगुवा एवं मयंक कुमार नंदा, मधुसूदन विद्यालय, चक्रधरपुर।
- उपविजेता: किसना बिरहोर एवं नेल्सन पूर्ति, मधुसूदन विद्यालय, चक्रधरपुर।
- अंडर-13 बालक युगल
- विजेता: अमरदीप पूर्ति एवं अभिजीत पिंगुवा, मधुसूदन विद्यालय, आसनतलिया, चक्रधरपुर।
- उपविजेता: नवनीत प्रधान एवं साहिल सामड, डीएवी, चाईबासा।
- अंडर-15 बालक युगल
- विजेता: वेदांश सतपति एवं उत्कर्ष हांसदा, डीएवी, चाईबासा।
- उपविजेता: साहिल नायक एवं अमरदीप पूर्ति, मधुसूदन विद्यालय, आसनतलिया, चक्रधरपुर।
- अंडर-17 बालक युगल
- विजेता: कबीर हेंब्रम एवं उत्कर्ष हांसदा, डीएवी, चाईबासा।
- उपविजेता: जोतिन बिरुवा एवं संजय देवगम, मधुसूदन विद्यालय, आसनतलिया, चक्रधरपुर।
- अंडर-11 बालिका एकल
- विजेता: अनन्या सिंकु, संत जेवियर्स इंग्लिश स्कूल, चाईबासा।
- उपविजेता: जस्मिता लेयांगी, डीएवी, चाईबासा।
- अंडर-11 बालिका युगल
- विजेता: अनन्या सिंकु एवं प्रसिद्धी त्रिपाठी, संत जेवियर्स इंग्लिश स्कूल, चाईबासा।
- उपविजेता: स्वाति आल्डा एवं अक्षता तृप्ति सिंकु, मधुसूदन विद्यालय, चक्रधरपुर।
- अंडर-13 बालिका एकल
- विजेता: अनुष्ठा बिरुआ, संत जेवियर्स बालिका विद्यालय, चाईबासा।
- उपविजेता: मंजीता बिरुआ, संत जेवियर्स बालिका विद्यालय, चाईबासा।
- अंडर-13 बालिका युगल
- विजेता: अनुष्ठा बिरुआ एवं अनन्या सिंकु, संत जेवियर्स बालिका विद्यालय, चाईबासा।
- अंडर-15 बालिका एकल
- विजेता: मंजीता बिरुआ, संत जेवियर्स बालिका विद्यालय, चाईबासा।
- उपविजेता: हीरा किरण सुंडी।
- अंडर-15 बालिका युगल
- विजेता: हीरा किरण सुंडी एवं खुशबू कुमारी, संत जेवियर्स बालिका विद्यालय, चाईबासा।
- उपविजेता: मेघा पाठ पिंगुवा एवं नितिर लागुरी, मधुसूदन विद्यालय, चक्रधरपुर।
- अंडर-17 बालिका एकल
- विजेता: सुभानी बारी, संत जेवियर्स बालिका विद्यालय, चाईबासा।
- उपविजेता: शीशम देवगम, संत जेवियर्स बालिका विद्यालय, चाईबासा।
- अंडर-17 बालिका युगल
- विजेता: शीशम देवगम एवं सुभानी बारी, संत जेवियर्स बालिका विद्यालय, चाईबासा।
- उपविजेता: अन्नू बानरा एवं अनुष्का बिरुआ, संत जेवियर्स बालिका विद्यालय, चाईबासा।
समापन समारोह में मैच रेफरी श्री जगदीश जामुदा, अंपायर श्री राजेश बारी, श्री विकास मूर्मू, श्री संजय हेम्ब्रम, श्री बलराम मुन्दुइया, श्री चन्द्रमोहन कालुण्डिया, श्री साहिल हेम्ब्रम एवं श्री मनीष देवगम के साथ शहर के गणमान्य नागरिक, अभिभावक, खेल प्रशिक्षक और खेल प्रेमी भी मौजूद रहे। मंच संचालन श्री जगदीश जामुदा ने किया।










