Dr Abhishek Child Care

2025 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस भ्रष्ट केजरीवाल की पार्टी से कोई समझौता नहीं करेगी – देवेन्द्र यादव

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
2025 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस केजरीवाल की पार्टी से समझौता नहीं करेगी
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / नई दिल्ली (रिपोर्ट – सिद्धार्थ प्रकाश ) : दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने केजरीवाल द्वारा गठबंधन पर बयान का कटाक्ष करते हुए कहा कि कांग्रेस में लोकतंत्र है, हर चीज की समीक्षा की जाती है। कांग्रेस में अधिनायकवाद या तानाशाही नही है, कोई हुक्म नही दिया जाता, हर विषय पर सलाह और विचार करके निर्णय लिए जाते है। यादव ने कहा कि दिल्ली कांग्रेस आश्वस्त है कि अब किसी प्रकार को कोई गठबंधन या कोई समझौता नही होगा।

यह भी पढ़े : दिल्ली के सभी विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा 8 दिसम्बर से 20 दिसम्बर तक निकालेगी परिवर्तन यात्रा

देवेन्द्र यादव ने कहा कि कांग्रेस 2025 में होने वाले दिल्ली विधानसभा चुनावों में सभी 70 विधानसभाओं पर अपने उम्मीदवारों के साथ चुनाव में उतरेगी। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में हमें यह अहसास था कि हमें आम आदमी पार्टी का जनता द्वारा विरोध का खामियाजा उठाना पड़ेगा और हुआ भी वही। उन्होंने कहा कि हमारे नेता राहुल गांधी जी बढ़ती लोकप्रियता और कांग्रेस के बढ़ते ग्राफ के साथ अगर लोकसभा चुनाव में हम गठबंधन न करके अकेले लड़ते तो हमें जरुर फायदा होता, कांग्रेस को मिला वोट प्रतिशत यह साबित भी करता है। कांग्रेस प्रत्याशियों को गठबंधन से नुकसान हुआ जिसके कारण हम एक भी सीट नही जीत सके।

देवेन्द्र यादव ने कहा कि पिछले 24 दिनों से हम दिल्ली की सड़कों पर है, आम आदमी पार्टी की सरकार की विफलता पूरी तरह उजागर हुई है। मंहगाई कम करने, बेरोजगारी मिटाने, का जो वादा किया था, उसे पूरा नही किया। केजरीवाल दिल्ली में जहां-जहां जा रहे है उन्हें जनता के साथ वादा खिलाफी के कारण विरोध सहना पड़ रहा है। दिल्ली की जनता जवाब मांग रही है, जनता का अरविन्द केजरीवाल और उनकी पार्टी में कोई विश्वास बचा नही है। दिल्ली में उनके खिलाफ पनप रहे विरोधाभास माहौल के चलते दिल्ली की जनता भी 2025 विधानसभा चुनाव का इंतजार कर रही है।

देवेन्द्र यादव ने कहा कि भ्रष्टाचार, कुशासन, महंगाई, बेरोजगारी से त्रस्त दिल्ली की जनता कब मन बदलती है कोई कह नही सकता। जनता जब फैसला लेती है, तब सारे आंकड़े फेल हो जाते है। दिल्ली न्याय यात्रा में लोगों के जुड़ने के बाद हमारा जनता के बीच विश्वास बढ़ा है और जनता कांग्रेस के न्याय यौद्धाओं का खुला समर्थन कर रही है। उन्होंने कहा कि 2013 में जब आम आदमी पार्टी को 38 सीटें मिली थी, उस वक्त किसी ने नही कहा था कि शीला दीक्षित जिसने दिल्ली में विकास करके विश्वस्तरीय शहर बनाया था उनकी हार होगी। उन्होंने कहा कि एंटी एन्कम्बेंसी का वही माहौल आम आदमी पार्टी के खिलाफ बन रहा है। जनता में कांग्रेस के प्रति बढ़ते विश्वास के चलते उसी तरह का बदलाव 2025 में होगा।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator