सोशल संवाद/डेस्क : एक्सेल इंडिया कंपनी में अपनी मांगों को लेकर ठेका मजदूरों की हड़ताल गुरुवार को चौथे दिन भी जारी रही। हड़ताल के कारण कंपनी का कामकाज और उत्पादन प्रभावित हो रहा है।
यह भी पढे : पत्नी की मेडिकल स्थिति छिपाने का आरोप, झारखंड हाईकोर्ट ने शादी रद्द करने की मांग ठुकराई
मजदूर कंपनी परिसर के बाहर धरने पर बैठे हैं और प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों नेअधिकारियों के कंपनी परिसर में प्रवेश पर भी रोक लगा दी है। मजदूरों का कहना है कि जब तक उनकी मांगों पर ठोस फैसला नहीं लिया जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
वार्ता के बाद भी नहीं हुआ समाधान
ठेका मजदूरों का आरोप है कि पहले प्रबंधन के साथ बातचीत और समझौता हुआ था, लेकिन उनकी समस्याओं का स्थायी समाधान नहीं किया गया। इसी वजह से मजदूरों ने दोबारा आंदोलन शुरू किया है।
वहीं, प्रबंधन की ओर से अब तक कोई ठोस पहल नहीं होने से विवाद बढ़ता जा रहा है। हड़ताल के कारण कंपनी के उत्पादन और अन्य कामों पर असर पड़ रहा है।
मजदूरों ने साफ कहा है कि मांगों पर सकारात्मक निर्णय होने तक वे हड़ताल खत्म नहीं करेंगे। फिलहाल कंपनी प्रबंधन और मजदूरों के बीच गतिरोध बना हुआ है।









