सोशल संवाद/डेस्क : केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग अनुसंधान संस्थान (सीएसआईआर) पिलानी, राजस्थान ने 14 पदों पर आवेदन मांगे हैं। इनमें टेक्निशियन के पद भरे जाएंगे। इच्छुक अभ्यर्थी संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 08 जुलाई 2026 है।
यह भी पढे : दिल्ली में आईटी असिस्टेंट ग्रेड-ए के 125 पद भरे जाएंगे
योग्यता: साइंस विषय के साथ 10वीं पास हो। या 10वीं के साथ इलेक्ट्रॉनिक्स मेकेनिक / इलेक्ट्रीशियन / वायरमैन / इलेक्ट्रिकल फिटर आदि में अप्रेंटिस ट्रेनी के तौर पर दो साल का फुल-टाइम अनुभव हो।
वेतनमान: 19,900 से 63,200 रुपये।
आयु सीमा : अधिकतम 28 वर्ष से कम हो।
आवेदन शुल्क : सभी वर्गों के लिए 500 रुपये शुल्क देय है।
चयन प्रक्रिया : लिखित परीक्षा के आधार पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।
आवेदन प्रक्रिया
- केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग अनुसंधान संस्थान की वेबसाइट (https://www.ceeri.res.in/) पर लॉगइन करें।
- होम पेज पर ‘Notification’ के अंदर ‘Recruitment for the post of Technical Officer [Group-III(3)] & Technician (1) [Group-II(1)] vide Advt. No. 01/2026 Dated 21.05.2026.’ पर क्लिक करें।
- नये पेज पर नोटिफिकेशन खुल जाएगा। पढ़कर प्रक्रिया पूरी कर लें।










