सोशल संवाद / रांची : झारखंड के सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों का महंगाई भत्ता दो प्रतिशत बढ़ेगा। अभी इन्हें 58 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिल रहा है। बढ़ोतरी के बाद यह 60 प्रतिशत हो जाएगा। वित्त विभाग ने यह प्रस्ताव कैबिनेट सचिवालय को भेज दिया है।
यह भी पढे : क्यों मिला शिबू सोरेन को ‘पद्म भूषण’? जानिए झारखंड आंदोलन में उनके योगदान और राजनीतिक सफर के बारे में
बुधवार को होने वाली कैबिनेट की बैठक में बढ़ोतरी के इस प्रस्ताव पर मंजूरी मिल जाएगी। केंद्र ने हाल ही में महंगाई भत्ते को बढ़ाकर 60 प्रतिशत कर दिया था। इसके बाद झारखंड सरकार ने भी महंगाई भत्ता बढ़ाने का फैसला लिया।










