Dhanbad Weather: चक्रवात अर्नब से धनबाद में बारिश, बंगाल की खाड़ी में नए सिस्टम के सक्रिय होने के संकेत

By Riya Kumari

Published :

Follow
Dhanbad Weather: चक्रवात अर्नब से धनबाद में बारिश, बंगाल की खाड़ी में नए सिस्टम के सक्रिय होने के संकेत

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : बंगाल की खाड़ी में आए चक्रवात अर्नब का असर झारखंड के धनबाद में भी देखने को मिला। गुरुवार देर रात से शहर में बादल छाए रहे और रुक-रुककर बारिश होती रही। कहीं हल्की फुहार तो कहीं तेज बौछारों के कारण जनजीवन प्रभावित हुआ। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक शुक्रवार को भी बारिश की गतिविधियां जारी रह सकती हैं।

यह भी पढे : Diwali 2026: सुप्रीम कोर्ट की अपील, बिना पटाखों के मनाएं दिवाली; विराट कोहली जैसे सितारों से जागरूकता फैलाने का सुझाव

नवंबर के पहले सप्ताह में नए चक्रवाती सिस्टम के संकेत

मौसम में एक बार फिर बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। अंडमान सागर के ऊपर नया कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना जताई गई है। इसके उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ने और 31 अक्टूबर तक पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी में डिप्रेशन का रूप लेने के संकेत हैं।

यदि यह सिस्टम और मजबूत होता है, तो 1 नवंबर तक डीप डिप्रेशन या चक्रवाती तूफान में बदल सकता है। इसके प्रभाव से 1 से 3 नवंबर के बीच बंगाल की खाड़ी और आसपास के तटीय इलाकों में बारिश हो सकती है। इसके बादलों का असर धनबाद और झारखंड के दूसरे हिस्सों में भी दिखने की संभावना है।

30 अक्टूबर से 5 नवंबर तक सामान्य से अधिक बारिश का अनुमान

मौसम केंद्र रांची के पखवाड़े के पूर्वानुमान के अनुसार, 30 अक्टूबर से 5 नवंबर तक झारखंड के अधिकतर हिस्सों में सामान्य से अधिक बारिश हो सकती है। वहीं, 6 से 12 नवंबर के बीच बारिश की गतिविधियों में कमी आने का अनुमान है।

इस पूर्वानुमान के मुताबिक 8 नवंबर को दिवाली से पहले मौसम साफ हो सकता है। हालांकि स्थानीय मौसम में बदलाव संभव है, इसलिए लोगों को मौसम विभाग की ताजा चेतावनी पर नजर रखनी चाहिए।

बारिश के बाद बढ़ेगी ठंड

बारिश की गतिविधियां कम होने और आसमान साफ होने के बाद तापमान में गिरावट आने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक 30 अक्टूबर से 5 नवंबर के दौरान न्यूनतम तापमान 17 से 23 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। 6 से 12 नवंबर के बीच इसके 15 से 22 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है।

ऐसे में नवंबर के पहले सप्ताह के बाद सुबह और रात के समय ठंड का असर बढ़ सकता है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Exit mobile version