Advertisement 2

विराट ने छोड़ी थी कप्तानी या हटाए गए थे? सौरव गांगुली ने किया खुलासा

By admin

Updated On:

Follow
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में टीम इंडिया को मिली हार के खलबली मची हुई है। भारत को लगातार दूसरी बार फाइनल में हार मिली है। इस हार के साथ ही कई पुरानी बातें भी निकल कर सामने आ रही है। ऐसा ही कुछ खुलासा बीसीसीआई के पूर्व बॉस सौरव गांगुली ने अपने एक इंटरव्यू में किया है। सौरव गांगुली ने अपने इंटरव्यू में बताया कि विराट कोहली ने खुद से ही टेस्ट की कप्तानी छोड़ी थी और बीसीसीआई इसके लिए बिल्कुल भी तैयार नहीं था।

सौरव गांगुली ने कहा, ‘मैंने रोहित शर्मा को तीनों फॉर्मेट में कप्तान बनाए जाने का समर्थन किया था। इसके बाद विराट कोहली ने टेस्ट की कप्तानी की छोड़ दी।

हालांकि बीसीसीआई चाहता था कि कोहली टेस्ट की कप्तानी अपने पास रखे लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
सौरव गांगुली ने रोहित शर्मा की कप्तानी को लेकर कहा, ‘मेरा मानना है कि मौजूदा समय में रोहित शर्मा तीनों फॉर्मेट में कप्तानी का सबसे बेहतर विकल्प हैं। हालांकि यह चयनकर्ता का काम है। विराट कोहली ने खुद दो साल पहले कप्तानी छोड़ा था। अगर आप मुझसे पूछेंगे कि अभी टीम के लिए क्या सही है तो मैं यही कहूंगा कि कप्तान के तौर पर रोहित शर्मा और राहुल द्रविड़ टीम के लिए सबसे सही हैं।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Social Samvad Creator
Exit mobile version