दिल्ली भाजपा कार्यालय में दिवाली पूजन, CM रेखा गुप्ता और हर्ष मल्होत्रा हुए शामिल

By Riya Kumari

Published :

Follow
दिल्ली भाजपा कार्यालय में दिवाली पूजन, CM रेखा गुप्ता और हर्ष मल्होत्रा हुए शामिल

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / नई दिल्ली : छोटी दिवाली के अवसर पर दिल्ली भाजपा कार्यालय में गुरुवार सुबह हर्षोल्लास के साथ दिवाली पूजन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, दिल्ली भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा और दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए।

यह भी पढे : इरफान अंसारी का बयान: 40 लाख युवा राहुल गांधी के इशारे का इंतजार कर रहे, भाजपा ने की कार्रवाई की मांग

पूजन का आयोजन ‘जय मां भारती, तेरा वैभव प्रबल रहे, भारत राष्ट्र समृद्ध हो’ के संकल्प और भाव के साथ किया गया। इस दौरान दिल्ली भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने अपनी पत्नी के साथ विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सहित अन्य नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी पूजन में हिस्सा लेकर देश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

विजेंद्र गुप्ता से मिला पदाधिकारियों को आशीर्वाद

दिवाली पूजन के दौरान दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष और दिल्ली भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने वर्तमान पदाधिकारियों को अपना आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम में पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं दीं।

कार्यालय कर्मचारियों को दिए दिवाली उपहार

पूजन के बाद प्रदेशाध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने भाजपा कार्यालय के कर्मचारियों के साथ समय बिताया। उन्होंने सभी कर्मचारियों को दीपावली के उपहार भेंट किए और त्योहार की शुभकामनाएं दीं।

कई वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी रहे मौजूद

इस अवसर पर महामंत्री विष्णु मित्तल अपनी पत्नी के साथ, महामंत्री योगिता सिंह, कोषाध्यक्ष सतीश गर्ग, उप महापौर डॉ. मोनिका पंत सहित प्रदेश पदाधिकारी विजय सोलंकी, कैलाश जैन, प्रवीण शंकर कपूर, सारिका जैन, ऋचा पांडेय मिश्रा, रंजीत कश्यप, अभिषेक टंडन, अमित गुप्ता, पुनीत अग्रवाल, संतोष पाल, लाजपत राय और सी.एल. मीणा मौजूद रहे।

गौरतलब है कि दो दिन पहले दिल्ली भाजपा की ओर से वार्षिक दिवाली मिलन समारोह का आयोजन भी किया गया था। इसमें पार्टी के सभी पदाधिकारियों, सांसदों, विधायकों और निगम के नेताओं ने हिस्सा लिया था।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version