Advertisement 2

जमशेदपुर में नशा मुक्ति अभियान, युवाओं को जागरूक कर नशा मुक्त समाज का संदेश

By Aditi Pandey

Published :

Follow
Drug de-addiction campaign जमशेदपुर
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क: जमशेदपुर Sona Devi University में बुधवार को नशा मुक्ति जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम जिला प्रशासन पूर्वी सिंहभूम, सिविल डिफेंस और मेराकी संस्था जमशेदपुर के संयुक्त प्रयास से विवेकानंद सभागार में आयोजित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।

यह भी पढ़ें: इस साल मानसून में 6% कम बारिश का अनुमान

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ग्रामीण पुलिस अधीक्षक Rishabh Garg ने कहा कि नशे का सबसे ज्यादा असर युवा वर्ग पर पड़ रहा है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की कि वे समाज में जागरूकता फैलाएं और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना 112 पर दें। साथ ही सिंथेटिक ड्रग्स से सतर्क रहने की भी सलाह दी।

विश्वविद्यालय के कुलाधिपति Prabhakar Singh ने नशा पीड़ितों के प्रति सहानुभूति रखने और उनके पुनर्वास की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि समाज को संवेदनशील बनकर ऐसे लोगों की मदद करनी चाहिए और शैक्षणिक परिसरों को पूरी तरह नशा मुक्त बनाने की दिशा में काम करना चाहिए।

कार्यक्रम में मेराकी संस्था, सिविल डिफेंस और स्थानीय पुलिस अधिकारियों ने भी छात्रों को जागरूक किया और नशा मुक्त समाज बनाने के लिए सामूहिक प्रयास की जरूरत बताई। अधिकारियों ने कहा कि आने वाले समय में भी इस तरह के अभियान लगातार जारी रहेंगे।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Social Samvad Creator
Exit mobile version