MP गुटखा थूकने के दौरान हाईटेंशन तार की चपेट में आए बुजुर्ग, मौके पर मौत

By Riya Kumari

Published :

Follow
MP गुटखा थूकने के दौरान हाईटेंशन तार की चपेट में आए बुजुर्ग, मौके पर मौत

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : मध्य प्रदेश के विदिशा जिले से एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। गंजबासौदा में तीसरी मंजिल की बालकनी से गुटखा थूकने के दौरान 65 वर्षीय बुजुर्ग की 11 केवी हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है।

यह भी पढ़े : झारखंड में AI रोडमैप निर्माण में डॉ. नीत नयना की सहभागिता, उच्च शिक्षा और रोजगारपरक कौशल पर जोर

Sunrise Enclave
Hospital Advertisement

गुटखा थूकते समय हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान प्रभुलाल गुप्ता के रूप में हुई है। वह मध्य प्रदेश के विदिशा जिले के गंजबासौदा स्थित गायत्री नगर में रहते थे। शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे वह अपने मकान की तीसरी मंजिल के छज्जे पर खड़े थे। इसी दौरान गुटखा थूकते समय वह पास से गुजर रही 11 केवी हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गए। करंट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप

हादसे के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी गई। मकान मालकिन पदमा चिढ़ार के मुताबिक, घर के पास से गुजर रही हाईटेंशन लाइन को हटाने के लिए कई बार बिजली विभाग के अधिकारियों से शिकायत की गई थी। आरोप है कि अधिकारियों ने लाइन हटाने का आश्वासन दिया, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई।

स्थानीय पार्षद मनीष विश्वकर्मा ने भी बिजली लाइनों और उपकरणों के नियमित रखरखाव पर सवाल उठाए। उनका कहना है कि रिहायशी इलाकों में घरों के बेहद करीब से गुजर रही हाईटेंशन लाइनें लोगों की सुरक्षा के लिए खतरा बनी हुई हैं।

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलने पर बिजली विभाग ने लाइन की सप्लाई बंद की। डायल 112 की टीम और गंजबासौदा शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने खतरनाक बिजली लाइनों को हटाने और सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट