Responsive Full Width Slider
Advertisement 1
Advertisement 2

दिल्ली में 9 साल की बच्ची से रेप की आशंका:कॉलोनी के एक घर में सूटकेस में बेहोश मिली, अस्पताल ले जाते समय मौत

By Riya Kumari

Published :

Follow
Fear of rape of 9 -year -old girl in Delhi: Fainted unconscious in a suitcase in a colony house, death while taking hospital
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : दिल्ली के नेहरू विहार इलाके में शनिवार रात सूटकेस में गंभीर रूप से घायल बच्ची मिली। बच्ची अर्धनग्न हालत में थी। बच्ची के परिवार का आरोप है कि रेप के बाद उसकी हत्या का प्रयास किया गया। बच्ची की उम्र नौ साल बताई जा रही है।

यह भी पढ़े : टाटा मुख्य अस्पताल के दक्षिण गेट को विजिटिंग आवर में खोलने की मांग, सिंहभूम चैम्बर ने टाटा स्टील को भेजा आग्रह पत्र

Sunrise Enclave
ASL Motors and Dilip Kia

पुलिस ने बताया कि बच्ची के पिता उसे अस्पताल ले जा रहे थे। तब बच्ची बेहोश थी, अस्पताल पहुंचने से पहले रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। पीड़ित परिवार ने कॉलोनी में ही रहने वाले नौशाद पर रेप के बाद हत्या का आरोप लगाया है। आरोपी घटना के बाद से फरार है।

पिता बोला- बच्ची को पास के मकान में जाते देखा था बच्ची के पिता ने बताया कि बेटी शनिवार शाम दादी के घर बर्फ देने गई थी। काफी देर तक जब वह वापस नहीं आई, तो तलाश शुरू की। पता चला कि बच्ची दादी के घर पहुंची ही नहीं थी। गली में खेल रहे बच्चों ने बताया कि उन्होंने बच्ची को पास के एक फ्लैट में जाते देखा था।

जब परिजन उस फ्लैट पर पहुंचे, तो वहां ताला लगा था। ताला तोड़कर अंदर जाने पर एक सूटकेस मिला, जिसमें से खून रिस रहा था। सूटकेस खोलने पर बच्ची बेहोशी की हालत में मिली। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

आरोपी की तलाश में यूपी के इलाकों में छापेमारी

 पुलिस ने प्रिवेंशन ऑफ चिल्ड्रन फ्रॉम सेक्शुअल ऑफेंसेज (POCSO) एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। मामले में दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश की कई जगहों पर छापेमारी हुई है। आरोपी के भाई को हिरासत में लिया गया है।

आरोपी नौशाद उसी फ्लैट में रहता है जहां सूटकेस में बच्ची मिली। वह बिरयानी बेचने का काम करता है। उसकी पत्नी मायके गई है, इस वजह से वह मकान में अकेला था। आरोपी की तलाश में पुलिस ने छह टीमें बनाई हैं। टीमें दिल्ली के अलावा यूपी के हापुड़, गाजियाबाद और आसपास के इलाकों में भी छापेमारी कर ही है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator