Responsive Full Width Slider
Advertisement 1
Advertisement 2

त्योहार से पहले चक्रधरपुर में खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच, 5 दुकानों को नोटिस

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
Food establishments inspected in Chakradharpur ahead of the festival
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / चक्रधरपुर : आगामी पर्व-त्योहारों के मद्देनजर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा प्रशासन, पश्चिमी सिंहभूम द्वारा चक्रधरपुर क्षेत्र में विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का विशेष निरीक्षण अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान विभिन्न रेस्टोरेंट, मिठाई एवं किराना दुकानों में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, स्वच्छता, सुरक्षित भंडारण एवं खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुपालन की जांच की गई।

यह भी पढ़े : आनंदपुर के टेन्ड्राउली में हॉकी का नया अध्याय, 32 टीमों के बीच खिताबी जंग शुरू

Sunrise Enclave
ASL Motors and Dilip Kia

निरीक्षण के दौरान कुछ रेस्टोरेंट में पैकेटबंद पनीर का उपयोग किया जाना पाया गया। साथ ही कुछ खाद्य प्रतिष्ठानों में साफ-सफाई एवं स्वच्छता की स्थिति संतोषजनक नहीं पाई गई तथा आवश्यक दस्तावेजों के उपलब्ध नहीं होने की भी स्थिति सामने आई।

निरीक्षण के क्रम में मथुरा स्वीट्स में लगभग 20 किलोग्राम खराब रसगुल्ले तथा पस्ता स्नेक्स की एक्सपायरी खाद्य सामग्री पाई गई। खाद्य सुरक्षा के दृष्टिकोण से उक्त खाद्य सामग्री को मौके पर ही नष्ट कराया गया।

खाद्य सुरक्षा मानकों के उल्लंघन के मामले में क्यूज़ीन फैमिली रेस्टोरेंट, संतुष्ट क्यूज़ीन रेस्टोरेंट, शंकर मिष्ठान भंडार, मथुरा स्वीट्स एवं छप्पन भोग को अग्रेत्तर कार्रवाई हेतु नोटिस जारी किया गया है।

निरीक्षण के दौरान खाद्य कारोबार संचालकों को आगामी पर्व-त्योहारों को ध्यान में रखते हुए प्रतिष्ठानों में पर्याप्त साफ-सफाई एवं स्वच्छता बनाए रखने, खाद्य पदार्थों का उचित एवं सुरक्षित भंडारण सुनिश्चित करने तथा केवल गुणवत्तापूर्ण एवं सुरक्षित खाद्य सामग्री के उपयोग एवं बिक्री के निर्देश दिए गए।

साथ ही सभी खाद्य कारोबार संचालकों को निर्देशित किया गया कि पैकबंद एवं डिब्बाबंद खाद्य सामग्री के उपयोग अथवा बिक्री से पूर्व उस पर अंकित एफएसएसएआई लाइसेंस/पंजीकरण संख्या, निर्माण तिथि, उपयोग की अंतिम तिथि/समाप्ति तिथि एवं अन्य आवश्यक लेबल विवरण की अनिवार्य रूप से जांच करें। एक्सपायरी अथवा संदिग्ध गुणवत्ता वाले खाद्य पदार्थों की बिक्री या उपयोग नहीं करने का भी निर्देश दिया गया।

खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया कि खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन पाए जाने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के प्रावधानों के तहत नियमानुसार विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी। पर्व-त्योहारों के दौरान आमजनों को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इस प्रकार के निरीक्षण एवं जांच अभियान आगे भी जारी रहेंगे।

उक्त विशेष निरीक्षण अभियान खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी श्री धनेश्वर हेम्ब्रम एवं श्री दीपक कुमार सिंह द्वारा किया गया।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Social Samvad Creator