Responsive Full Width Slider
Advertisement 1
Advertisement 2

चाईबासा और खुंटपानी के विद्यालयों में खाद्य सुरक्षा जांच, दाल और चाऊमीन के नमूने लिए गए

By Riya Kumari

Published :

Follow
चाईबासा और खुंटपानी के विद्यालयों में खाद्य सुरक्षा जांच, दाल और चाऊमीन के नमूने लिए गए
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / चाईबासा: विद्यार्थियों को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा विद्यालयों में निरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी ने कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, खुंटपानी तथा सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस, चाईबासा का निरीक्षण किया।

यह भी पढे : नशा मुक्त झारखंड अभियान शुरू: पश्चिमी सिंहभूम में स्कूटी रैली और जागरूकता रथों को दिखाई गई हरी झंडी

Sunrise Enclave
ASL Motors and Dilip Kia

निरीक्षण के दौरान विद्यालयों में उपयोग की जा रही खाद्य सामग्री की गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों की जांच की गई। खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी ने हल्दी, दाल और सब्जियों में किसी प्रकार के अखाद्य रंगों के उपयोग की जांच की। साथ ही विद्यालय के भंडार गृह (स्टोर रूम) में खाद्य सामग्री के रखरखाव एवं भंडारण व्यवस्था का भी निरीक्षण किया।

जांच के दौरान दोनों विद्यालयों के किचन और स्टोर रूम साफ-सुथरे, व्यवस्थित एवं संतोषजनक पाए गए। अधिकारियों ने खाद्य पदार्थों के भंडारण, व्यक्तिगत स्वच्छता और साफ-सफाई से संबंधित व्यवस्थाओं का भी अवलोकन किया।

दाल और चाऊमीन के नमूने लिए गए

निरीक्षण के दौरान मसूर दाल, चना दाल, अरहर दाल और चाऊमीन के नमूने संग्रहित किए गए। इन नमूनों को गुणवत्ता एवं खाद्य सुरक्षा मानकों की जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा।

पेयजल की गुणवत्ता जांचने के निर्देश

खुंटपानी स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में उपयोग किए जा रहे पेयजल की गुणवत्ता की जांच के लिए जल के बैक्टीरियोलॉजिकल पैरामीटर की जांच कराने का निर्देश भी दिया गया। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि छात्राओं को स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल उपलब्ध हो।

अखाद्य रंग और अखबार के उपयोग से बचने की सलाह

खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी ने विद्यालय प्रबंधन और रसोई कर्मियों को खाद्य पदार्थों में अखाद्य रंगों के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी। साथ ही खाद्य सामग्री को रखने या परोसने में प्रिंटेड अखबार का उपयोग नहीं करने की सलाह दी गई, क्योंकि इससे स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है।

अधिकारियों ने कहा कि विद्यालयों में खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने के लिए भविष्य में भी नियमित निरीक्षण और जांच अभियान जारी रहेंगे।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator