Advertisement 2

टाटा की चार ट्रेन जुलाई से पांच महीने रहेगी प्रभावित

By Muskan Thakur

Published :

Follow
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/जमशेदपुर : चक्रधरपुर रेल मंडल में लाइन ब्लॉक को लेकर पांच महीने तक करीब 24 ट्रेनों का परिचालन प्रभावित होगा। इस दौरान मंडल से गुजरने वाली 18 एक्सप्रेस ट्रेनें 2 जुलाई से 17 नवंबर तक दिन बदलकर रद्द होंगी। रेलवे के अनुसार, टाटानगर-इतवारी, बिलासपुर-टाटानगर, टाटानगर-हटिया और हावड़ा-काटांभांजी-इस्पात एक्सप्रेस 3 जुलाई से 18 नवंबर तक दिन बदलकर रद्द रहेंगी। इस दौरान उत्कल एक्सप्रेस और साउथ बिहार का भी मार्ग बदलेगा।

ये भी पढे : सरायकेला-खरसांवां पुलिस की बड़ी सफलता: Project ‘Device’ के तहत 5 गुम मोबाइल बरामद, मालिकों को लौटाए गए

उत्कल 9, 16, 23, 30 जुलाई, 6, 13, 20, 27 अगस्त, 10, 17, 24 सितंबर, 1, 8, 15, 22, 29 अक्तूबर और 12 नवंबर को झारसुगुड़ा रोड, संबलपुर सिटी होकर चलेगी। आरा-दुर्ग दक्षिण बिहार एक्सप्रेस 6 जुलाई से 16 नवंबर तक हर सोमवार को बदले मार्ग कांड्रा, सीनी व गम्हरिया होकर चलेगी। वहीं, मंडल से गुजरने वाली हैदराबाद-रक्सौल-हैदराबाद एक्सप्रेस 2 जुलाई से 11 नवंबर तक कई दिन रद्द रहेगी। राउरकेला-पुरी एक्सप्रेस 3 जुलाई से 13 नवंबर तक, हटिया-झारसगुड़ा एक्सप्रेस 3 जुलाई से 17 नवंबर तक और राउरकेला-झारसगुड़ा एक्सप्रेस 3 जुलाई से 17 नवंबर तक दिन बदलकर रद्द रहेगी।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator
Exit mobile version