Jharkhand Mining Tourism: अब पर्यटक कर सकेंगे झारखंड की कोयला खदानों की सैर

By Riya Kumari

Published :

Follow
Jharkhand Mining Tourism: अब पर्यटक कर सकेंगे झारखंड की कोयला खदानों की सैर

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : झारखंड अब अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के साथ खनिज संपदा और खदानों के लिए भी पर्यटन के क्षेत्र में नई पहचान बनाने जा रहा है। राज्य देश का पहला ऐसा राज्य बन गया है, जहां माइनिंग टूरिज्म यानी खान पर्यटन की पहल शुरू की गई है। इसके तहत पर्यटक कोयला खदानों का भ्रमण कर खनन की प्रक्रिया और आधुनिक मशीनों को करीब से देख सकेंगे।

दिल्ली में आयोजित भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला (IITF) 2026 में झारखंड पवेलियन के माध्यम से राज्य की खनिज संपदा का प्रदर्शन किया जा रहा है। यहां लौह अयस्क, कोयला, अभ्रक, तांबा, यूरेनियम, बॉक्साइट, चूना पत्थर और ग्रेनाइट जैसे खनिजों की जानकारी दी जा रही है।

खदानों को करीब से देख सकेंगे पर्यटक

माइनिंग टूरिज्म के तहत पर्यटकों को कोयला खदानों का भ्रमण कराया जाएगा। इस दौरान वे खनन की प्रक्रिया, बड़ी मशीनों के संचालन और खनन उद्योग की कार्यप्रणाली को समझ सकेंगे। इसका उद्देश्य लोगों को झारखंड की खनिज संपदा और देश की अर्थव्यवस्था में खनन क्षेत्र के योगदान से परिचित कराना है।

बैटरी से लेकर रक्षा क्षेत्र तक झारखंड के खनिजों की उपयोगिता

व्यापार मेले में खनिजों के औद्योगिक महत्व को भी बताया जा रहा है। बॉक्साइट से एल्युमिनियम तैयार किया जाता है, जिसका इस्तेमाल परिवहन, निर्माण और एयरोस्पेस उद्योग में होता है। लिथियम का उपयोग इलेक्ट्रिक वाहनों और मोबाइल फोन की बैटरी में किया जाता है। वहीं, यूरेनियम परमाणु ऊर्जा उत्पादन के लिए महत्वपूर्ण है।

झारखंड सरकार इस पहल के माध्यम से खनिज आधारित उद्योगों में निवेश, रोजगार और औद्योगिक विकास की संभावनाओं को भी राष्ट्रीय स्तर पर सामने रख रही है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version