---Advertisement---

Gold ₹1,870 गिरा, Silver आज ₹4,434 सस्ती होकर ₹1.55 लाख किलो हुई

By Aditi Pandey

Published :

Follow
Gold price fell silver became cheaper

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क: Gold Silver के दाम में आज यानी 17 नवंबर को गिरावट है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 10 ग्राम सोना 1,870 रुपए गिरकर 1,22,924 रुपए पर आ गया है। इससे पहले सोने की कीमत 1,24,794 रुपए प्रति 10 ग्राम थी।

यह भी पढ़ें: स्टार्टअप के नए आइडिया से सर्दियों में कमाएं लाखों रुपया

वहीं, चांदी 4,434 रुपए गिरकर 1,54,933 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई है। इससे पहले इसकी कीमत 1,59,367 प्रति किलोग्राम थी। 17 अक्टूबर को सोने ने 1,30,874 रुपए और 14 अक्टूबर को चांदी ने 1,78,100 रुपए का ऑल टाइम हाई बनाया था।

IBJA की सोने की कीमतों में 3% GST, मेकिंग चार्ज और ज्वेलर्स मार्जिन शामिल नहीं होता इसलिए शहरों के रेट्स इससे अलग होते हैं। इन रेट्स का इस्तेमाल RBI सोवरेन गोल्ड बॉन्ड के रेट तय करने के लिए करता है। कई बैंक गोल्ड लोन के रेट तय करने के लिए इसे इस्तेमाल करते हैं।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version