Dr Abhishek Child Care

गोल्डमैन सैक्स ने जारी किया नया अनुमान:सोने का भाव पहुंच सकता है ₹1.30 लाख प्रति 10 ग्राम, अभी रिकॉर्ड हाई पर चल रहा

By Riya Kumari

Published :

Follow
Goldman Sachs releases new estimate
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : अमेरिकी-चीन के बीच बढ़ते ट्रेड वॉर और मंदी की आशंकाओं के कारण इस साल सोना इंटरनेशनल मार्केट में 4,500 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच सकता है। इंटरनेशनल रेट के हिसाब से कैलकुलेट करें तो भारत में 10 ग्राम सोने के दाम 1.30 लाख रुपए तक जा सकते हैं।

यह भी पढ़े : क्या रोटी और चावल एकसाथ खाने से पाचन बिगड़ता है

विदेशी इन्वेस्टमेंट बैंक गोल्डमैन सैक्स ने ये अनुमान जारी किया है। हालांकि ऐसा तभी होगा जब ट्रेड वॉर और मंदी का रिस्क बहुत ज्यादा बढ़ जाए। अगर ट्रेड वॉर और मंदी का रिस्क एक्स्ट्रीम लेवल पर नहीं पहुंचता है, तब भी सोना 3,700 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच सकता है।

गोल्डमैन ने सोने को लेकर तीन अनुमान जारी किए

  1. पहला अनुमान: फरवरी 2025 में जारी किए गए अनुमान में गोल्डमैन ने सोने के 3,100 डॉलर प्रति औंस तक जाने की संभावना जताई थी।
  2. दूसरा अनुमान: मार्च 2025 में जारी किए गए अनुमान में गोल्डमैन ने सोने के 3,300 डॉलर प्रति औंस तक जाने की संभावना जताई थी।
  3. तीसरा अनुमान: अप्रैल 2025 में जारी किए गए अनुमान में गोल्डमैन ने सोने के 3,700 डॉलर प्रति औंस तक जाने की संभावना जताई है

अभी 93,353 रुपए के रिकॉर्ड हाई पर सोना

सोना अभी अपने रिकॉर्ड हाई पर है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 10 ग्राम 24 कैरेट सोना ₹93,353 पर पहुंच गया है। इस साल यानी 1 जनवरी से अब तक 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 76,162 रुपए से 17,191 रुपए यानी 22.57% बढ़कर 93,353 रुपए प्रति 10 ग्राम बिक रहा है।

सोने में तेजी की 3 वजह:

  1. अमेरिका की टैरिफ पॉलिसी के कारण ट्रेड वॉर का खतरा बढ़ गया है। इससे इकोनॉमी के बढ़ने की रफ्तार धीमी हो सकती है। ग्लोबल मंदी की आशंका भी बढ गई है। ऐसे में लोग सोने में अपना निवेश बढ़ा रहे हैं। मंदी के समय सोने को सुरक्षित निवेश माना जाता है।
  2. डॉलर के मुकाबले रुपए के कमजोर होने से सोने की कीमतों में तेजी आई है। ऐसा इसलिए क्योंकि जब रुपया कमजोर होता है तो इसे इंपोर्ट करने में ज्यादा पैसे खर्च होते हैं। इस साल रुपए में लगभग 4% की गिरावट आई है, जिससे सोने की कीमतों पर दबाव बढ़ गया है।
  3. शादियों का मौसम नजदीक आ रहा है, ऐसे में सोने के गहनों की मांग बढ़ रही है। मुंबई, दिल्ली और चेन्नई जैसे शहरों में ज्वेलर्स ने बताया कि ऊंची कीमतों के बावजूद बिक्री में तेजी है, क्योंकि लोग सोने को निवेश और समृद्धि के प्रतीक के रूप में देखते हैं।
YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Social Samvad Creator
Exit mobile version