Responsive Full Width Slider
Advertisement 1
Advertisement 2

हीट वेव अलर्ट: 5 बेड का विशेष वार्ड तैयार, बचाव हेतु हेल्पलाइन नंबर 8986886430 जारी

By Muskan Thakur

Published :

Follow
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/जमशेदपुर : गर्मी के बढ़ते प्रकोप और संभावित लू को देखते हुए जिला स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से अलर्ट मोड पर आ गया है. सिविल सर्जन डॉ साहिर पाल ने जिले के सभी सरकारी अस्पतालों और इंतजाम करने का आदेश दिया है. इस तैयारी के तहत सदर अस्पताल परिसर स्थित प्री-फैब्रिकेटेड अस्पताल में पांच बेड का एक विशेष वार्ड समर्पित किया गया है. इसमें तीन बेड पुरुषों और दो बेड महिलाओं के लिए आरक्षित रहेंगे.

ये भी पढे : Jamshedpur Weather Update: अगले 5 दिन झुलसाएगी गर्मी, लू का अलर्ट दोपहर में निकलना खतरनाक

Sunrise Enclave
ASL Motors and Dilip Kia

सिविल सर्जन ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि हीट वेव वार्ड में 24 घंटे डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ की तैनाती सुनिश्चित की जाये. साथ ही जिला सर्विलांस टीम को अस्पतालों की व्यवस्था और मरीजों की स्थिति पर पैनी नजर रखने को कहा गया है, ताकि लू की चपेट में आने वाले मरीजों को तत्काल इलाज मिल सके.

सभी स्वास्थ्य केंद्रों में बनेंगे ओआरएस कॉर्नर :

गर्मी से निपटने के लिए सदर अस्पताल समेत जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों में ओआरएस कॉर्नर खोलने का निर्देश दिया गया है.

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Social Samvad Creator