चाईबासा में दिशुम गुरु शिबु सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि पर ऐतिहासिक श्रद्धांजलि सभा, आदमकद प्रतिमा का हुआ अनावरण

By Sharia Nasrah

Published :

Follow
चाईबासा में दिशुम गुरु शिबु सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि पर ऐतिहासिक श्रद्धांजलि सभा, आदमकद प्रतिमा का हुआ अनावरण

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद /चाईबासा:दिशुम गुरु स्वर्गीय शिबु सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर सोमवार, 4 अगस्त को पूरे झारखंड के सभी 24 जिलों में श्रद्धांजलि सभाओं का आयोजन किया गया। इसी क्रम में पश्चिमी सिंहभूम जिला मुख्यालय चाईबासा के टाटा बाइपास रोड स्थित स्थल पर एक भव्य एवं ऐतिहासिक श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर दिशुम गुरु को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

यह भी पढ़े : शिक्षा और राजनीति जगत को बड़ा झटका, डी.वाई. पाटिल का 91 वर्ष की उम्र में निधन

कार्यक्रम के दौरान शिबु सोरेन के आंदोलनकालीन साथी एवं पूर्व विधायक बहादुर उरांव ने दिशुम गुरु की आदमकद प्रतिमा का विधिवत अनावरण किया। साथ ही इस स्थल का नामकरण “दिशुम गुरु शिबु सोरेन चौक” के रूप में किया गया, जो उनके संघर्ष, नेतृत्व और झारखंड आंदोलन में दिए गए ऐतिहासिक योगदान की स्मृति को समर्पित है।

श्रद्धांजलि सभा में कोल्हान क्षेत्र के विभिन्न जनप्रतिनिधि एवं विधायक भी उपस्थित रहे। सभी ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दिशुम गुरु के संघर्षमय जीवन, आदिवासी अस्मिता की रक्षा और अलग झारखंड राज्य के निर्माण में उनके अतुलनीय योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।

इस अवसर पर भगवान बिरसा मुंडा के अनुयायी भी अपने साथियों के साथ कार्यक्रम स्थल पहुंचे। उन्होंने पारंपरिक रीति-रिवाजों एवं विधि-विधान के अनुसार पूजा-अर्चना कर दिशुम गुरु को श्रद्धांजलि अर्पित की। पूरे कार्यक्रम के दौरान श्रद्धा, सम्मान और सामाजिक एकता का भाव देखने को मिला।

कार्यक्रम में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता तथा स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में दिशुम गुरु के विचारों और संघर्षों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Exit mobile version