सोशल संवाद/डेस्क : होली में उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए Dhanbad से यशवंतपुर की स्पेशल ट्रेन को फिर से पटरी पर उतारने की घोषणा की गई है। वहीं गोंदिया से पटना के बीच होली के दिन एक ट्रिप स्पेशल ट्रेन चलेगी। मंगलवार को दोनों ट्रेनों की घोषणा की गई।
यह भी पढ़ें: देश में दो करोड़ लोगों को AI ट्रेनिंग देगी माइक्रोसॉफ्ट : सीओओ
06564 धनबाद-यशवंतपुर स्पेशल ट्रेन 23 फरवरी से 27 अप्रैल तक धनबाद से हर सोमवार को रात 20.45 बजे रवाना होगी। ट्रेन अगले दिन रात 21.30 बजे यशवंतपुर से रवाना होगी। ट्रेन में थर्ड एसी के दो कोच, स्लीपर बोगी के 13 कोच के अलावा चार साधारण बोगियां जोड़ी जाएंगी।
06563 यशवंतपुर-धनबाद स्पेशल 21 फरवरी से 25 अप्रैल तक हर शनिवार को यशवंतपुर से सुबह 7.30 बजे रवाना होगी। ट्रेन छिवकी, मिर्जापुर होते हुए अगले दिन सुबह 9.35 बजे गोमो और सुबह 10.15 बजे धनबाद पहुंचेगी।
08861 गोंदिया-पटना स्पेशल ट्रेन दो मार्च को चलेगी। यह ट्रेन गोंदिया से सुबह 11 बजे खुलेगी।
दुर्ग, राउरकेला, रांची, बोकारो होते हुए ट्रेन अगले दिन सुबह 7.05 बजे धनबाद और जसीडीह, किऊल, बख्तियापुर होते हुए दोपहर तीन बजे पटना पहुंचेगी। वापसी में तीन मार्च को 08862 पटना-गोंदिया स्पेशल चलेगी। यह ट्रेन पटना से तीन मार्च को शाम 17.15 बजे खुलेगी और रात ढाई बजे धनबाद, रात 3.05 बजे कतरास, बोकारो, रांची होते हुए चार मार्च की रात 23 बजे गोंदिया पहुंचेगी।










