धन्वंतरि आयुष अस्पताल में 12 अक्टूबर से होमियोपैथी ओपीडी

By Riya Kumari

Published :

Follow
धन्वंतरि आयुष अस्पताल में 12 अक्टूबर से होमियोपैथी ओपीडी

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर : कदमा शास्त्रीनगर में 50 बेड वाले धन्वंतरि आयुष अस्पताल तथा सीएच एरिया स्थित पंचकर्म सेंटर में सोमवार से होमियोपैथी ओपीडी शुरू किया जाएगा। यह निर्देश आयुष निदेशक दिनेश कुमार यादव ने दिया है।

यह भी पढे : आदिम जनजाति के 559 गांवों में संचालित होंगे आदि सेवा केंद्र

जिला आयुष चिकित्सा पदाधिकारी डा. मुकुल कुमार दीक्षित ने बताया कि सीएच एरिया स्थित पंचकर्म सेंटर में ओपीडी सुबह 9 से 3 बजे तक चलेगा। इसमें दो डॉक्टर और एक कर्मचारी प्रतिनियुक्त किए गए हैं। फिलहाल होमियोपैथिक विधि से सामान्य रोगों की चिकित्सा की जाएगी और निःशुल्क दवा दी जाएगी। पंचकर्म केंद्र के लिए जल्द ही नियुक्ति की जाएगी। तात्कालिक व्यवस्था के तहत डा. रेखा दास और डा. रौनक अफरोज खानम बारी-बारी से तीन-तीन दिनों तक रहेंगे।

वहीं, कदमा के शास्त्रीनगर में 19 करोड़ से बने 50 बेड वाले धनवंतरी आयुष अस्पताल में भी ओपीडी सोमवार से शुरू हो जाएगा। इसके लिए तीन होमियोपैथी डॉक्टर एवं एक कर्मचारी की प्रतिनियुक्ति की गई है। यहां भी निःशुल्क दवा और जांच की जाएगी। फिलहाल, सामान्य बीमारियों का इलाज होगा और जल्दही आयुष डॉक्टरों की नियुक्ति होगी।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version