Jamshedpur 19 वर्षीय युवती ने पिता पर लगाया यौन शोषण का आरोप, पुलिस जांच शुरू

By Riya Kumari

Published :

Follow
Jamshedpur 19 वर्षीय युवती ने पिता पर लगाया यौन शोषण का आरोप, पुलिस जांच शुरू

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर: शहर के टेल्को थाना क्षेत्र से एक गंभीर मामला सामने आया है। यहां 19 वर्षीय युवती ने अपने ही पिता निशार खान पर यौन शोषण का आरोप लगाया है। युवती ने इस संबंध में टेल्को थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढे : अर्जुन मुंडा की मां के निधन पर CM हेमंत सोरेन ने जताया शोक, बोले- मां का जाना अपूरणीय क्षति

मिली जानकारी के अनुसार, निशार खान किराये के मकान में रहता था। युवती ने अपने पिता पर यौन शोषण का आरोप लगाते हुए पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है।

मेडिकल जांच के लिए भेजी गई युवती

मामले की पुष्टि करते हुए टेल्को थाना प्रभारी सुरेश प्रसाद ने बताया कि युवती के बयान के आधार पर शिकायत दर्ज कर ली गई है। युवती को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। थाना प्रभारी के अनुसार, आरोपों की सत्यता की जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की जांच पूरी होने के बाद ही मामले की विस्तृत जानकारी सामने आ सकेगी।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Exit mobile version