Dr Abhishek Child Care

यूनियन ऑफिस में सेवानिवृत्त हुए कर्मचारी साथियों का सम्मान समारोह

By admin

Published :

Follow
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : यूनियन आफिस में सुबह 10 बजे हर माह की तरह सेवानिवृत्त हुए कर्मचारी साथियों का सम्मान समारोह किया गया। गत माह सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों को सम्मान शाल ओढाकर और स्मृति चिन्ह दे कर किया गया। अध्यक्ष श्री गुरमीत सिंह जी ने अपने वक्तव्य में आये हुए सभी सेवानिवृत्त लोगों का आभार जताया कि सभी ने आकर उन्हें सम्मानित करने का मौका दिया और कहा कि ये आप सभी की बनाई हुई यूनियन है।

आपको कभी भी कोई भी जरूरत हो तो हम सभी हमेशा ततपर रहेंगे आप लोगों की सहायता के लिए। आये हुए सेवानिवृत्त लोगो ने कहा कि यूनियन हमेशा सभी से मिलकर काम करती आ रही है आगे भी ऐसा ही चलता रहे और यूनियन एक सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़े। सम्मान समारोह में अध्यक्ष  गुरमीत सिंह के साथ सभी आफिस बेयरर, कमिटी मेम्बर और आर के फैंस क्लब के लोग उपस्थित थे।

सेवानिवृत्त कर्मचारियों के नाम निम्नलिखित है:- फाउंड्री के एरिक सोरेन, ट्रांसमिशन के बलिराम शर्मा, चेसिस असेम्बली के प्रेमचंद कुमार सिंह, फ्रेम असेम्बली के गौतम कुमार डे, एक्सल डिवीज़न के शिव महाराणा, पावर सप्लाई के राम नाथ शर्मा और सेक्युरिटी के बृजनंदन शर्मा। सम्मान समारोह का संचालन प्रकाश विश्वकर्मा और धन्यवाद ज्ञापन अनिल शर्मा ने किया।
धन्यवाद।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator
Exit mobile version