सोशल संवाद/डेस्क : ऋतिक रोशन के बड़े बेटे रेहान रोशन ने आखिरकार म्यूजिक की दुनिया में अपनी पहली पहचान बनाने की शुरुआत कर दी है। रेहान ने अपना पहला गाना ‘This Heavenly Place’ रिलीज किया है। गाने में उन्होंने अपनी आवाज के साथ गिटार भी बजाया है।
यह भी पढे : सामंथा रुथ प्रभु ने खोला प्रेग्नेंसी का राज, बोलीं- ‘पूरे दिल से एंजॉय कर रही हूं ये फेज’
रेहान की इस नई शुरुआत से उनका परिवार काफी खुश है। खासतौर पर उनके पिता ऋतिक रोशन ने बेटे के इस खास पल को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए दिल की बात कही है।
बेटे के फैसले पर ऋतिक को पूरा भरोसा
रेहान के गाने की झलक शेयर करते हुए ऋतिक ने बेटे के लिए एक भावुक संदेश लिखा। उन्होंने रेहान को प्यार से ‘रे’ कहकर संबोधित किया और उसकी सोच और फैसलों पर भरोसा जताया।
ऋतिक के लिए यह पल इसलिए भी खास है क्योंकि रेहान ने अपने करियर की शुरुआत फिल्मों से नहीं, बल्कि अपने पसंदीदा म्यूजिक के साथ की है। पिता के इस सपोर्ट ने सोशल मीडिया पर भी लोगों का ध्यान खींचा।
गाना रिलीज होते ही परिवार ने बढ़ाया हौसला
‘This Heavenly Place’ में रेहान ने सिंगिंग और गिटार के साथ अपने म्यूजिक टैलेंट को सामने रखा है। गाने का अंदाज काफी सिंपल और अकॉस्टिक है, जो इसे एक अलग फील देता है।
रेहान की मां सुजैन खान ने भी बेटे की इस शुरुआत पर खुशी जाहिर की। वहीं सबा आजाद और दादा राकेश रोशन ने भी उन्हें बधाई दी और उनके नए सफर के लिए शुभकामनाएं दीं।
फिल्मों की जगह संगीत से शुरू किया सफर
रोशन परिवार का बॉलीवुड से पुराना रिश्ता है। ऐसे परिवार से आने के बावजूद रेहान ने फिलहाल फिल्मों में एक्टिंग करने के बजाय संगीत को अपना रास्ता चुना है।
उनका पहला गाना सामने आने के बाद अब फैंस भी यह जानने को उत्सुक हैं कि रेहान आगे म्यूजिक में क्या नया लेकर आते हैं। फिलहाल पिता ऋतिक का सपोर्ट और परिवार की शुभकामनाएं उनके इस नए सफर को खास जरूर बना रही हैं।









