Dr Abhishek Child Care

1 सितंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ जाने इस दिन क्या-क्या ख़ास चीजें हुईं

By Riya Kumari

Published :

Follow
Important events of September 1
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : हर दिन इतिहास में कुछ न कुछ ऐसा घटा होता है जो उसे खास बना देता है। 1 सितंबर  भी ऐसी ही कई ऐतिहासिक, राजनीतिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक घटनाओं का साक्षी रहा है। इस तारीख को विश्व के विभिन्न हिस्सों में ऐसी घटनाएँ हुईं जिन्होंने मानवता के इतिहास में गहरा प्रभाव छोड़ा। आइए नज़र डालते हैं 1 सितंबर को घटित कुछ प्रमुख घटनाओं, प्रसिद्ध व्यक्तित्वों के जन्मदिन और पुण्यतिथियों पर।

यह भी पढे : 31 अगस्त की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ  जाने इस दिन क्या-क्या ख़ास चीजें हुईं

  • 1807 – अमेरिका के पूर्व उपराष्ट्रपति आरोन बर्र राजद्रोह के मामले में निर्दोष पाये गये।
  • 1878 – एम्मा एम नट्ट अमेरिका में पहली महिला टेलीफोन ऑपरेटर बनी। यह कंपनी बोस्टन की टेलीफोन डिस्पैच कंपनी थी।
  • 1905 – सस्केचेवान और अलबर्रटा कनाडा का नौवां और दसवां प्रांत बना।
  • 1922 – रेडियो पर पहला दैनिक समाचार कार्यक्रम ‘द रेडियो डाइजेस्ट’ शुरू हुआ।
  • 1923 – ग्रेट कैंटो भूकंप ने जापान के टोक्यो और योकोहामा में भयंकर तबाही मचायी।
  • 1939 – जर्मनी का पौलेंड पर आक्रमण करने के साथ ही द्वितीय विश्व युद्ध शुरु हुअा।
  • 1942 – महान क्रांतिकारी रास बिहारी बोस ने इंडियन नेशनल आर्मी का गठन किया।
  • 1947 – भारतीय मानक समय की शुरूआत हुई।
  • 1956 – भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) की स्थापना हुई।
  • 1956 – राज्‍यों के पुनर्गठन के बाद त्रिपुरा केंद्रशासित प्रदेश बना।
  • 1962 – महाराष्ट्र के कोल्हापुर में शिवाजी विश्वविद्यालय की स्थापना हुयी।
  • 1964 – इंडियन ऑयल रिफ़ाइनरी और इंडियन ऑयल कम्पनी को विलय करके इंडियन ऑयल कॉपरेशन बनाई गयी।
  • 1972 – मिस्र और लीबिया ने फेडरेशन बनाया।
  • 1979 – अमेरिका की पायोनियर-11 शनि ग्रह की यात्रा पर जाने वाला पहला अंतरिक्ष यान बना।
  • 1985 – टाइटेनिक जहाज को डॉ रॉबर्ट बेलार्ड और ज्यां लुई मिशेल द्वारा अमेरिका और फ्रांस के संयुक्त अभियान में खोज निकाला गया।
  • 1994 – उत्तरी आयरलैंड में आयरिन रिपब्लिकन आर्मी ने युद्ध विराम लागू किया।
  • 1997 – साहित्यकार महाश्वेता देवी तथा पर्यावरणविद एमसी मेहता को 1997 का रेमन मैग्सेसे पुरस्कार प्रदान किया गया।
  • 1998 – विक्टर चेर्नोमीर्दिन पुन: रूस के नये प्रधानमंत्री नियुक्त।
  • 1998 – जे.के. रॉलिंग की किताब ‘हैरी पॉटर एंड द सॉरसेरर्स स्टोन को अमेरिका में जारी किया गया। यह हैरी पॉटर श्रृंखला की पहली पुस्तक थी।
  • 2000 – चीन ने तिब्बत होते हुए नेपाल जाने वाले अपने एकमात्र रास्ते को बंद किया।
  • 2003 – लीबिया और फ़्रांस के बीच यूटीए विमान पर 1989 में हुई बमबारी में मारे गये लोगों के निकट सम्बन्धियों को मुआवजा देने के बारे में समझौता।
  • 2004 – पाकिस्तान के एक मानवाधिकार विशेषज्ञ मेहर ख़ान विलियम्स को संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार आयोग ने उप उच्चायुक्त नियुक्त किया।
  • 2005 – सद्दाम हुसैन ने सशर्त रिहाई की अमेरिकी पेशकश ठुकराई।
  • 2007 – फिजी के अपदस्थ प्रधानमंत्री लाइसेनिया करासे नौ महीने बाद राजधानी सुवा लौटे।
  • 2008 – वित्तमंत्री पी. चिदम्बरम ने डी. सुब्बाराव को भारतीय रिज़र्व बैंक के 22वें गर्वनर के रूप में नियुक्ति की घोषणा की।
  • 2008 – यूनियन बैंक ऑफ़ इण्डिया ने अपना ‘लोगो’ बदला।
  • 2009 – वायस एडमिरल निर्मल कुमार वर्मा को भारतीय नौसेना के प्रमुख नियुक्त किया गया। उन्होंने एडमिरल सुरेश मेहता का स्थान लिया।
  • 2009 – सर्वोच्च न्यायालय में जसवंत सिंह की किताब पर गुजरात में प्रतिबंध लगाए जाने के मामले में राज्य सरकार को नोटिस दिया।
  • 2009 – लेफ्टिनेंट जनरल पी. सी. भारद्वाज सेना के उपप्रमुख बने।
  • 2019 – देशभर में यातायात नियमों के उल्लंघन संबंधी नए नियम लागू , नए नियमों के लागू होने के बाद इनके उल्लंघन पर 10 गुना तक ज्यादा जुर्माना देना होगा।
  • 2019 – राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने केरल के अलावा राजस्थान, महाराष्ट्र, हिमाचल प्रदेश और तेलंगाना के नए राज्यपाल भी नियुक्त किए।
  • 2019 – लेफ्टिनेंट जनरल मनोज मुकुंद नरवाने ने सेना के उपप्रमुख का कार्यभार ग्रहण किया।
  • 2020 – भारत – केंद्रीय मंत्रिमंडल ने “मिशन कर्मयोगी” नामक राष्ट्रीय सिविल सेवा क्षमता विकास कार्यक्रम (एनपीसीएससीबी) को मंजूरी दी।
  • 2020 – कोविड-19 समाधानों का संयुक्त रूप से पता लगाने के लिए भारत-अमेरिका वैज्ञानिकों की 11 टीमों का चयन किया गया।
  • 2021 – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भक्तिवेदांत स्वामी प्रभुपाद की 125वीं जयंती के अवसर पर ₹125 का एक विशेष स्मारक सिक्का जारी किया।
  • 2021 – भारत – कजाकिस्तान संयुक्त सैन्य अभ्यास  “काज़इंड-21”  ट्रेनिंग नोड आयशा बीबी कजाकिस्तान में शुरू हुआ।
  • 2022 – श्रीलंका सरकार और अंतर्राष्‍ट्रीय मुद्रा कोष के बीच दो अरब 90 करोड डॉलर के ऋण के लिए समझौता हुआ।
  • 2022 – केरल के कोच्चि में पीएम मोदी ने मेट्रो रेल फेज-2* कॉरिडोर सहित विभिन्न परियोजनाओं शिलान्यास और उद्घाटन किया।

1 सितंबर को जन्मे व्यक्ति

  • 1886 – के. पी. केशव मेनन – मालाबार के प्रमुख कांग्रेसी नेता तथा समाज सुधारक थे।
  • 1895 – चेमबइ वैद्यनाथ भगवतार- भारतीय संगीतकार ।
  • 1896 – अभयचरणारविंद भक्तिवेदांत स्वामी प्रभुपाद जिन्हें स्वामी श्रील भक्तिवेदांत प्रभुपाद के नाम से भी जाना जाता है, सनातन हिन्दू धर्म के एक प्रसिद्ध गौडीय वैष्णव गुरु तथा धर्मप्रचारक थे।
  • 1901 – लक्ष्मी नारायण उपाध्याय – एक जानेमाने भूगोलवेत्ता थे।
  • 1908 – के. एन. सिंह – भारतीय सिनेमा के खलनायक अभिनेता।
  • 1909 – फ़ादर कामिल बुल्के – प्रसिद्ध साहित्यकार, जिनका जन्म बेल्जियम की फ्लैंडर्स स्टेट के ‘रम्सकपैले’ गांव में हुआ था।
  • 1921 – माधव मंत्री – भारतीय क्रिकेटर ।
  • 1921 – ललई सिंह यादव सामाजिक कार्यकर्ता थे जिन्होने सामाजिक न्याय के लिए संघर्ष किया।
  • 1923 – हबीब तनवीर- मशहूर पटकथा लेखक, नाट्य निर्देशक, कवि और अभिनेता।
  • 1926 -विजयदान देथा, राजस्थानी भाषा के प्रसिद्ध साहित्यकार।
  • 1927 -राही मासूम रज़ा – बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी और प्रसिद्ध साहित्यकार।
  • 1930 – चार्ल्स कोरिया – भारतीय वास्तुकार और शहरी नियोजक थे।
  • 1933 -दुष्यंत कुमार, हिन्दी के कवि और ग़ज़लकार।
  • 1947 – पी. ए. संगमा – भारत के राजनीतिज्ञों में से एक थे।
  • 1949 – पी. ए. संगमा- भारतीय राजनीतिज्ञ।
  • 1949 – राधा मोहन सिंह – भारतीय जनता पार्टी के वर्तमान केंद्रीय कृषि मंत्री।
  • 1952 – डॉ. राजकुमार रंजन सिंह – भारत के मानव संसाधन विकास मंत्री बने।
  • 1959 – नंदन बाल एक भारतीय टेनिस कोच और पूर्व पेशेवर खिलाड़ी।
  • 1970 – पद्मा लक्ष्मी- भारतीय अभिनेत्री।
  • 1973 – राम कपूर, भारतीय अभिनेता।
  • 1977 – आमिर अली, भारतीय टेलीविजन अभिनेता।
  • 1982 – यामिनी रेड्डी – एक भारतीय शास्त्रीय नृत्यांगना।

1 सितंबर को हुए निधन

  • 1574 – गुरु अमरदास – सिक्खों के तीसरे गुरु, जो 73 वर्ष की उम्र में गुरु नियुक्‍त हुए थे। {कन्फर्म कर लें}।
  • 1942 – वैकटा रेड्डी नायडू – एक शिक्षक, अधिवक्ता और तमिलनाडु के ब्राह्मण विरोधी नेता थे।
  • 2006 – एग्जिट पोल के जनक और टेलिफ़ोन सर्वे में सैपलिंग मेथड विकसित करने में मददगार वाडेन मिटोफ़्स्की का न्यूयार्क में निधन।
  • 2018 – तरुणसागर – भारतीय जैन साधु।
  • 2020 – पूर्व रणजी खिलाड़ी और महाराष्ट्र क्रिकेट टीम के फिटनेस कोच शेखर गवली का निधन।
  • 2021 – सैय्यद अली शाह गिलानी (92) एक पूर्व कश्मीरी अलगाववादी हुर्रियत नेता थे।

1 सितंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

  • गुरु अमरदास पुण्य दिवस (01 सितम्बर 1574 , कन्फर्म कर लें )।
  • अभयचरणारविंद भक्तिवेदांत स्वामी प्रभुपाद जयन्ती (127वीं)।
  • भारतीय जीवन बीमा निगम स्थापना दिवस।
  • गुटनिरपेक्ष दिवस।
  • राष्ट्रीय पोषण सप्ताह (National Nutrition Week , 01 से 07 सितम्बर)।
  • पोषण माह (सितम्बर , 2018 से ).
  • Japan Dolphins Day(Not confirmed).

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator
Exit mobile version