सोशल संवाद / रांची : रांची समेत पूरे झारखंड में आगामी 13 नवंबर से न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आने की संभावना मौसम विभाग द्वारा जताई गई है। उसके बाद प्रदेश में ठंड का प्रकोप और बढ़ जाएगा। हालांकि, इससे पहले अगले दो दिनों तक राज्य के न्यूनतम तापमान में दो से तीनडिग्री सेल्सियस तककीहल्की वृद्धि दर्ज की जा सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले पांच दिनों के दौरान राज्यभर में अधिकतम तापमान में किसी भी तरह के बड़े बदलाव की संभावना नहीं दिख रही है। सोमवार के मौसम की बात करें तो सुबह के समय हल्के कोहरे के बाद दिनभर आसमान पूरी तरह साफ रहा।
यह भी पढे : Jharkhand SIR: ASDD सूची में शामिल लोगों को मिलेगा एक और मौका, BLO को देने होंगे दस्तावेज
सोमवार को जारी विभिन्न जिलों के तापमान आंकड़ों के अनुसार, राज्य में न्यूनतम पारा लातेहार में सबसे कम 12.1 डिग्री दर्ज किया गया। रांची में 15.0 डिग्री, खूंटी में 12.3, लोहरदगा में 12.7, गुमला में 12.8, प. सिंहभूम में 13.1, सिमडेगा में 13.9, हजारीबाग में 14.2, पूर्वी सिंहभूम में 16.0, सरायकेला में 16.1, बोकारो में 16.7, देवघर में 17.8 और दुमका में 18.3 डिग्री दर्ज हुआ। वहीं अधिकतम तापमान प. सिंहभूम में सर्वाधिक 31.0 डिग्री, रांची में 27.0 डिग्री, दुमका में 30.9, सिमडेगा वपूर्वीसिंहभूम में 29.9, बोकारो में 29.3, सरायकेला में 29.2, खूंटी में 28.2, गुमला में 27.5 दर्ज हुआ।











