---Advertisement---
Banner 1
Banner 2

इंकैब : कर्मियों के बकाया का जल्द होगा भुगतान

By Riya Kumari

Published :

Follow
इंकैबः कर्मियों के बकाया का जल्द होगा भुगतान

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर : इंकैब इंडस्ट्रीज के कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। कर्मचारियों की बकाया राशि का भुगतान आरपी से मार्गदर्शन मिलने के बाद शुरू कर दिया जाएगा। इसके लिए आरपी की दो बैंक आईडीबीआई और आईसीआईसीआई के साथ बातचीत चल रही है। इनमें से किसी एक बैंक के साथ टाईअप किया जाएगा।

यह भी पढे : टाटा मेमोरियल सेंटर चंडीगढ़ में 22 पदों के लिए भरें फॉर्म

यह जानकारी मजदूर नेता रामविनोद सिंह को आरपी पंकज कुमार टिबरेवाल ने दी। उल्लेखनीय है कि वेदांता द्वारा नियुक्त अधिकारी राजीव कुमार ने रविवार को मजदूर नेताओं के साथ बैठक की, जिसमें रामविनोद सिंह ने यह जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि इस संबंध में अखबारों में विज्ञापन भी प्रकाशित किया जाएगा। संभावना है कि 15 जून या उसके बाद यह प्रक्रिया शुरू हो सकती है। आरपी के निर्देशों के तहत ही कर्मचारियों के दावों का निपटारा किया जाएगा।

राजीव कुमार ने बताया कि इसी माह कंपनी की चहारदीवारी निर्माण का काम शुरू कर दिया जाएगा। जमशेदपुर प्लांट में केवल केबल का निर्माण होगा। इसके लिए केबल निर्माण क्षेत्र की एक विशेषज्ञ विदेशी कंपनी के साथ करार किया गया है, जिसने सर्वे का काम भी शुरू कर दिया है। बैठक में रामविनोद सिंह, सुनील कुमार सिन्हा, संजय प्रसाद, संजय सिंह, एनके सिंह, मनोज ठाकुर, हरजिंदर सिंह व अन्य मौजूद थे।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version