सोशल संवाद / डेस्क : भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की T20I सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी 13 सितंबर 2026 को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच से पहले सबसे ज्यादा चर्चा पिच और मौसम को लेकर है।
यह भी पढे : MS Dhoni के पास CSK के शेयर, 15-20% हिस्सेदारी की खबर पर आया बड़ा अपडेट
बल्लेबाजों के लिए मददगार है दिल्ली की पिच
अरुण जेटली स्टेडियम की पिच को आमतौर पर बल्लेबाजों के लिए अनुकूल माना जा रहा है। पिच सपाट रहने पर गेंद बल्ले पर अच्छी तरह आ सकती है और बड़े स्कोर की उम्मीद है। रिपोर्ट के मुताबिक 200 रन के आसपास या उससे ज्यादा का स्कोर देखने को मिल सकता है।
स्पिनर्स को भी मिल सकती है मदद
हालांकि पिच पूरी तरह बल्लेबाजों की मानी जाए, ऐसा नहीं है। मैच आगे बढ़ने के साथ स्पिन गेंदबाजों को कुछ मदद मिल सकती है। ऐसे में अफगानिस्तान के स्पिन अटैक और भारत के स्पिन विकल्प मुकाबले में अहम भूमिका निभा सकते हैं।
ओस बनेगी बड़ा फैक्टर
शाम के मुकाबले में Dew Factor भी महत्वपूर्ण रहने वाला है। दूसरी पारी में ओस आने पर गेंदबाजों के लिए गेंद पर पकड़ बनाना मुश्किल हो सकता है। यही वजह है कि टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करने का फैसला कर सकती है।
बारिश भी डाल सकती है मैच में खलल
पिच के अलावा दिल्ली का मौसम भी चिंता बढ़ा रहा है। पूर्वानुमानों में बारिश और आंधी-तूफान की संभावना जताई गई है, जिससे मैच के दौरान रुकावट आ सकती है।
कब और कहां होगा मुकाबला?
भारत-अफगानिस्तान पहला T20I 13 सितंबर को शाम 7 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस शाम 6:30 बजे होगा। मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा।










