Dr Abhishek Child Care

मतदान के तीसरे चरण पूरा होने पर अनुमान है इंडिया गठबंधन को 300 से अधिक सीटे मिलेगी : सुधीर कुमार पप्पू

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
सुधीर कुमार पप्पू
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर : झारखंड बिहार समेत देश भर में तीसरे चरण का मतदान पूरा होने के बाद अनुमान लगाया जा रहा है कि इंडिया गठबंधन को 300 से अधिक सीटे मिलने जा रही है। इस अनुमान का पता चलते ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बौखला गए हैं और अनाप-शनाप बोल रहे हैं हार के डर से उनका दिमाग काम नहीं कर रहा है। इसका खुलासा 4 जून को हो जाएगा। जमशेदपुर में  सुधीर कुमार पप्पू ने एक बयान जारी कर उक्त बातें कही है। उन्होंने कहा कि झारखंड आदिवासी बहुल क्षेत्र हैं आदिवासियों के प्रति भाजपा और प्रधानमंत्री का सौतेला व्यवहार एवं मणिपुर की घटना से आदिवासी समाज भाजपा से दूरी बना ली है।

यह भी पढ़े : प्रियंका बोलीं- मोदी मंच पर खड़े होकर बताएं कि दस साल में उन्होंने देश के लिए क्या किया है

गौर करें तो कोल्हान के 14 विधानसभा सीटों पर एक भी भाजपा विधायक नहीं है इसी से अनुमान लगा ले भाजपा की क्या दुर्दशा होने वाली है। भाजपा के कई दिग्गज प्रत्याशी इस बार चुनाव हार जाएंगे। बिहार में राष्ट्रीय जनता दल के लोकप्रिय नेता तेजस्वी यादव के बराबर भाजपा और जनता दल यू के  कोई ऐसा नहीं है जो तेजस्वी यादव को टक्कर दे सके। देश में राहुल गांधी काफी लोकप्रिय होकर जनता के सामने आए हैं। अनुमान है कि इस बार भाजपा को 150 सीटों से अधिक नहीं आएगी। उन्होंने सलाह देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील किया है कि अब समय आ गया है वे  झोला उठाकर किसी गुफा में जाकर भजन कीर्तन और ध्यान करें।

इस बार के लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह की जनसभा में भीड़ नहीं जुट रही है और बोलने के लिए भी उनके पास कोई मुद्दा नहीं है। उन्होंने 10 साल के शासन काल में क्या विकास किया यह वे नहीं बता पा रहे हैं। जनता जागरुक हो चुकी है और हर जगह भाजपा की फजीहत हो रही है कई स्थानों पर भाजपा नेताओं को जनता दौरा रही है। भाजपा फिर एक बार 50 साल पीछे चली गई। दक्षिण भारत में भाजपा को एक भी सीट नहीं मिलने वाली है जबकि हिंदी प्रदेशों में बहुत कम सीटे भाजपा को मिलेगी। किसानों के साथ अत्याचार के कारण पंजाब हरियाणा मध्य प्रदेश राजस्थान में भाजपा बहुत दयनीय  स्थिति में है। भाजपा के शासनकाल का अंत होते  ही देश में संविधान का शासन लागू होगा।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator
Exit mobile version