Dr Abhishek Child Care

बिस्टुपुर के राम मंदिर के उपाध्यक्ष जम्मी भास्कर झारखंड हिन्दू धार्मिक न्यास बोर्ड के पुर्वी सिंहभूम जिला कॉर्डिनेटर मनोनीत

By admin

Published :

Follow
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : बिस्टुपुर राम मंदिर के उपाध्यक्ष जम्मी भास्कर झारखंड हिन्दू धार्मिक न्यास बोर्ड के पुर्वी सिंहभूम जिला कॉर्डिनेटर मनोनीत,  जिले में मंदिरों एवं धार्मिक न्यास के बीच के क्रिया कलापो में पूर्ण सहयोग करने का बोर्ड द्वारा निर्देश जारी। झारखंड सरकार के झारखंड हिन्दू धार्मिक न्यास बोर्ड ने जमशेदपुर बिस्टुपुर मेन रोड स्थित ए बी एस राम मन्दिरम के उपाध्यक्ष श्री जम्मी भास्कर को उनकी धार्मिक भावना का सम्मान करते हुए पुर्वी सिंहभूम का मुख्य कॉर्डिनेटर सह स्वयंसेवक  मनोनीत किया है।

झारखंड हिन्दू धार्मिक न्यास बोर्ड के अध्यक्ष श्री जयशंकर पाठक के हस्ताक्षर से जारी नियुक्ति पत्र में कहा है की जम्मी भास्कर स्वयंसेवक के रूप में झारखंड हिन्दू धार्मिक न्यास बोर्ड के द्वारा पूर्वी सिंहभूम जिले के अंतर्गत आने वाले सभी मंदिरों ,ट्रस्टों एवं झारखंड सरकार के धार्मिक न्यास के द्वारा संपादित सभी क्रिया कलापो एवं कार्यो में समन्वयक के रूप में अपना पूर्ण सहयोग करेंगे ।  जम्मी भास्कर ने जिम्मेदारी को स्वीकार करते हुए पूर्ण भावना एवं निष्ठा के साथ सहयोग का आश्वासन देते हुए नियुक्ति के लिये हिन्दू धार्मिक न्यास बोर्ड के अध्यक्ष श्री जयशंकर पाठक को धन्यवाद एवं आभार जताया है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version