Dr Abhishek Child Care

जमशेदपुर फुटबॉल क्लब की सिरकोविक के आने से उम्मीद बढ़ी

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
जमशेदपुर फुटबॉल क्लब की सिरकोविक के आने से उम्मीद बढ़ी
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर: जमशेदपुर फुटबॉल क्लब में सर्बियाई डिफेंडर लेजर सिरकोविक के जेएफसी में आने से बैकलाइन और मजबूत हुई है. जेएफसी की उम्मीद भी बढ़ी है. शनिवार को जेएफसी फ्लैलेट्स में ट्रेनिंग सेशन में लेजर सिरकोविक का स्वागत किया है, जो इंडियन सुपर लीग के लिए उनके अंतराष्ट्रीय भर्ती के पूरा होने का प्रतीक है. अनुभवी डिफेंडर अपने साथ काफी अनुभव व कौशल लेकर आते हैं, जो अपनी मजबूत काया व डिफेंसिव स्किल के लिए जाने जाते हैं.

यह भी पढ़े : मणिपुर के जिरीबाम में हिंसा, 5 की मौत:घर में घुसकर बुजुर्ग की हत्या; फिर कुकी-मैतेई के बीच फायरिंग में 4 की जान गई

जेएफसी में उनके शामिल होने से जेएफसी के डिफेंस में एक नया आयाम जुडऩे की उम्मीद है, जिससे वे लीग में एक मजबूत ताकत बन जाएंगे. 21 सितम्बर को जेआरडी टाटा स्पोट्र्स में इंडियन सुपर लग में जेएफसी का पहला घरेलू मैच होगा. जेएफसी में उनके आने से नि:संदेह उम्मीदें और बढ़ गई हैं, जेएफसी के खिलाड़ी मैच में अहम प्रभाव डालने के लिए तैयार हैं.

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator
Exit mobile version